{"_id":"61eef1b40a6d93109c423b09","slug":"press-representatives-authorized-by-the-election-commission-will-be-able-to-cast-postal-ballots-champawat-news-hld451874653","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आयोग से अधिकृत प्रेस प्रतिनिधि डाल सकेंगे डाक मतपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव आयोग से अधिकृत प्रेस प्रतिनिधि डाल सकेंगे डाक मतपत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़/चंपावत। प्रेस प्रतिनिधि भी पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकेंगे। भारत निर्वाचन आयोजन से अधिकृत प्रेस प्रतिनिधि मतदान के दिन कवरेज के चलते अपने मतदेय स्थल पर मतदान में शामिल नहीं हो सकते हैं, उनको आवश्यक सेवा के तहत पोस्टल बैलेट मतपत्र से मतदान करने के लिए निर्वाचन आयोग ने अधिकृत किया है। विधानसभा चुनाव के लिए 14 फरवरी को होने वाले मतदान में चुनाव आयोग की ओर से अधिकृत प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक प्रेस प्रतिनिधियों को डाक मतपत्र की सुविधा दिलाई गई है। आवश्यक सेवा पर अनुपस्थित मतदाता प्रारूप 12घ (12डी) जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट pithoragarh.nic.in पर ऑनलाइन एवं संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। चंपावत के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नैन सिंह माहरा ने बताया कि ऐसे इच्छुक मतदाता फॉर्म 12 घ भरकर 26 जनवरी तक संबंधित रिटर्निंग अधिकारी को आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आयोग के सख्त निर्देशों पर 26 जनवरी के बाद किए गए आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
दूरस्थ ककनई में बदला गया मतदान केंद्र स्थल
चंपावत। विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ ककनई में मतदान केंद्र का स्थल बदल दिया गया है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नैन सिंह माहरा के अनुसार 55 विधानसभा क्षेत्र चंपावत के जीआईसी ककनई में बनाए गए मतदान केंद्र को भवन की बदहाली के कारण बदला गया है। अब ककनई में उच्च प्राथमिक विद्यालय को विधानसभा चुनाव के लिए नया मतदान केंद्र बनाया गया है।