फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Preparations for Sathi fair at Surya Mandir in Rakam village complete

Champawat News: रकम गांव के सूर्य मंदिर में साठी मेले की तैयारियां पूरी

Tue, 26 Aug 2025 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 26 Aug 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Preparations for Sathi fair at Surya Mandir in Rakam village complete
पाटी (चंपावत)। ग्राम पंचायत रमक में स्थित शिवादित्य सूर्य मंदिर में लगने वाले तीन दिवसीय साठी मेले की तैयारियां पूरी हो गई हैं। मंदिर कमेटी अध्यक्ष नीलांबर अटवाल ने बताया कि 28 अगस्त को मंदिर कमेटी की ओर से वॉलीबाल, सामान्य ज्ञान, कबड्डी आदि खेल प्रतियोगिताओं के साथ ही बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। 29 अगस्त को सूर्य षष्ठी साठी मेले में ढोल, नगाड़ों के साथ रमक गांव में कलश यात्रा के साथ मां भगवती का डोला निकाल कर शिव मंदिर की परिक्रमा की जाएगी।
विज्ञापन

मेले का शुभारंभ लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी और रात को होने वाले कार्यक्रम का केंद्रीय सड़क और परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत करेंगे। 30 अगस्त को हवन यज्ञ के साथ मेला का समापन किया जाएगा। मेले को भव्य बनाने में बसंत बल्लभ अटवाल, कोषाध्यक्ष जानकी प्रसाद, सरपंच मोहन चंद्र, हरीश चंद्र, केशव दत्त, मंगल जोशी, खिलानंद अटवाल, प्रकाश चंद्र, सतीश चंद्र, भुवन जोशी, उमेश जोशी, प्रेम बल्लभ आदि अपना सहयोग दे रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed