फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Preparations begin to ground Sharda Corridor

Champawat News: शारदा काॅरिडोर को धरातल में उतारने की तैयारी शुरू

Wed, 09 Oct 2024 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 09 Oct 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Preparations begin to ground Sharda Corridor
टनकपुर के एसडीएम कार्यालय में शारदा कारिडोर की बैठक लेते जिला​धिकारी नवनीत पांडेय। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। प्रशासन ने मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी परियोजना शारदा कॉरिडोर को धरातल में उतारने की तैयारी शुरू हो गई है। डीएम नवनीत पांडेय ने बताया कि टनकपुर क्षेत्र में शारदा कॉरिडोर बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को तहसील में शारदा कॉरिडोर के संबंध में डीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई। डीएम ने बताया कि टनकपुर क्षेत्र में शारदा कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। शारदा कॉरिडोर में टनकपुर के आसपास के क्षेत्र पूर्णागिरि मंदिर, शारदा रिवर फ्रंट, बूम क्षेत्र, चूका, रंकोची, रीठा साहिब शामिल हैं। कॉरिडोर के निर्माण एवं विकास कार्य, प्लांट डेवलेपमेंट से पहले की तैयारी और सुझाव के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परियोजना के अंतर्गत शारदा घाट के सौंदर्यीकरण, पार्किंग स्थल निर्माण, पाथ वे, सड़क निर्माण, ड्रेनेज व्यवस्था आदि सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने जनपद में संचालित अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी।
विज्ञापन

बैठक में उत्तराखंड इंवेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड के डॉ. महेंद्र सेठी ने कहा कि सीएम की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत शारदा कॉरिडोर के विकास के लिए कॉरिडोर की रूपरेखा तैयार करने और प्लांट डेवलेपमेंट योजना के तहत क्षेत्र में अनेक कार्य किए जाएंगे। डीएम ने कंसल्टेंट कंपनी से आए प्रतिनिधियों को जिले में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए कॉरिडोर की डीपीआर में विभिन्न पर्यटन संबंधित कार्यों को शामिल करने के साथ ही बनने वाली डीपीआर में क्षेत्र में विभिन्न अवस्थापना सुविधाओं को विकसित करने, स्वरोजगार के साधन बढ़ाए जाने जैसे अनेक कार्यों को प्रस्तावित करने के निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम आकाश जोशी, नोडल अधिकारी सीएम कैंप कार्यालय केदार सिंह बृजवाल, एसेज कंपनी परामर्शदाता डाॅ. अशोक, कल्पना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed