{"_id":"696fb90f3441858c2e0c72bc","slug":"preparations-begin-for-transit-line-survey-for-the-second-phase-of-tiger-census-tanakpur-news-c-229-1-shld1007-134463-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बाघ गणना के दूसरे चरण के ट्रांजिट लाइन सर्वे की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बाघ गणना के दूसरे चरण के ट्रांजिट लाइन सर्वे की तैयारी शुरू
Tue, 20 Jan 2026 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 20 Jan 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर के शारदा रेंज परिसर में कर्मियों को बाघ गणना के लिए जानकारी देतीं एसडीओ शालिनी जोशी। स्र
टनकपुर (चंपावत)। वन विभाग की ओर से बाघ गणना-2026 के लिए तैयारी की जा रही है। साइन सर्वे के बाद दूसरे चरण में जल्द ही ट्रांजिट सर्वे किया जाएगा। इसके लिए कर्मियों को सर्वे का प्रशिक्षण दिया गया है। दूसरे चरण में कैमरा ट्रैप तकनीक से सर्वे किया जाएगा।
बीते दिनों शारदा रेंज और बूम रेंज में बाघ गणना के प्रथम चरण में वन कर्मियों ने साइन सर्वे किया था। इसमें पग चिह्न, मल, खरोंच के निशान आदि संकेतों का संकलन किया था। प्रथम चरण पूरा होने के बाद मंगलवार को शारदा रेंज में एसडीओ शालिनी जोशी ने वन कर्मियों को दूसरे चरण का प्रशिक्षण किया। ट्रांजिट लाइन सर्वे की विधि बताई गई। इसमें वनकर्मी निर्धारित रास्तों पर चलते हुए बाघ और उनके भोजन और वनस्पति के संकेतों का संकलन करेंगे।
एसडीओ ने बताया कि ट्रांजिट सर्वे के बाद कैमरा ट्रैप तकनीक से सर्वे होगा। इसमें हाईटेक इन्फ्रारेड कैमरे जंगल के ग्रिड प्वाइंट्स पर लगाए जाएंगे। इन कैमरों में 24 घंटे बाघों की तस्वीर रिकाॅर्ड होगी। बाद में इसका विश्लेषण किया जाएगा। इधर, शारदा डिविजन के रेंजों में बाघों की अच्छी संख्या दर्ज होने की उम्मीद जताई गई है। प्रशिक्षण में शारदा रेंज के अलावा डांडा रेंज के कर्मी भी शामिल रहे। इनमें पूजा चौहान, निकिता गैरोला, पूजा, सुमन चौहान, आरती रतड़ी, मुल्की राज आदि शामिल रहे।