फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Preparation of military recruitment in Banbasa

बनबसा में सेना भर्ती की तैयारी

Thu, 13 Oct 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत) Updated Thu, 13 Oct 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Preparation of military recruitment in Banbasa
बनबसा में सेना भर्ती की तैयारी - फोटो : अमर उजाला

बनबसा (चंपावत)। सैनिक छावनी के फायरिंग रेंज मैदान में 15 से 22 अक्तूबर तक थलसेना भर्ती होगी। पहले दिन शनिवार को चंपावत जिले के युवाओं की भर्ती होनी है। 16 को पिथौरागढ़, 17 को अल्मोड़ा, 18 को बागेश्वर, 19 को नैनीताल, 20 को ऊधमसिंह नगर जिले के अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। इसके बाद 21 अक्तूबर को डीएससी के लिए रिटायर्ड सैनिकों की भर्ती होगी।

विज्ञापन


22 अक्तूबर को सफल अभ्यर्थियों का मेडिकल होगा। इसके लिए पुलिस और सेना प्रशासन ने खासे इंतजाम किए हैं। भर्ती स्थल पर बैरिकेडिंग लगा दी गई है। सीओ आरएस रौतेला ने बताया कि सेना भर्ती को लेकर बनबसा में अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की गई है। इनमें 10 एसआई, 10 हेड कांस्टेबल, 50 कांस्टेबल, 2 प्लाटून पीएसी, ट्रैफिक पुलिस, फायर सर्विस शामिल है। बड़ी संख्या में खुफिया तंत्र भी सेना छावनी और क्षेत्र में मौजूद रहेगा।
विज्ञापन


एसडीएम अनिल कुमार चन्याल ने बताया कि सेना भर्ती स्थल पर प्रशासन द्वारा पेयजल, विद्युत व्यवस्था, मेडिकल, एंबुलेंस समेत पर्याप्त संख्या में स्वच्छक आदि तैनात रहेंगे। भर्ती स्थल में चिकित्सा, शैक्षिक आदि प्रमाण पत्रों की जांच आदि की व्यवस्था के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। थानाध्यक्ष बीआर पौरी और एलआईयू प्रभारी भाष्कर बडोला ने बताया कि एसपी नवनीत सिंह खुल्लर ने अनजान, संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन



टनकपुर (चंपावत)। बनबसा सैनिक छावनी में प्रस्तावित सेना भर्ती में शामिल होने के लिए युवाओं का पहुंचना भी शुरू हो गया है। कई युवा अपने रिश्तेदारों के यहां तो कई होटलों में डेरा जमा चुके हैं। भर्ती में हर जिले से सैकड़ों अभ्यर्थियों के उमड़ने की संभावना से प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क है।

यातायात के लिए पिथौरागढ़, चंपावत, हल्द्वानी, रुद्रपुर के लिए रोडवेज की दस-दस अतिरिक्त बसें, भर्ती अवधि में टनकपुर से बनबसा तक पांच-पांच शटल बस सेवा संचालित करने की व्यवस्था की जा रही है। ड्यूटी वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सेना द्वारा पास जारी किए जा रहे हैं। बगैर सैन्य पास के कोई भी भर्ती स्थल में प्रवेश नहीं कर सकेगा।

बनबसा (चंपावत)। सेना भर्ती को लेकर एसडीएम अनिल कुमार चन्याल और सीओ आरएस रौतेला ने बनबसा थाने में टैक्सी, तांगा, मैजिक, ईरिक्शा यूनियनों, होटल स्वामियों, व्यापार मंडल की बैठक ली। उन्होंने भर्ती में आने वाले युवकों से तय रेट से अधिक न वसूलने, स्वच्छ खाना, पेयजल मुहैया कराने, होटलों में ठहराने की व्यवस्था करने को कहा।


कहा कि लूट की शिकायत पर संबंधित कारोबारी पर मुकदमा दायर किया जाएगा। इस दौरान थानाध्यक्ष बीआर पौरी, एसआई बीएस सम्मल, एलआईयू प्रभारी भाष्कर बडोला, एसओटीएफ प्रभारी मो. आशिफ, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल, महामंत्री भरत भंडारी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed