फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Preparation for Lohaghat Trade Board elections intensified

Champawat News: लोहाघाट व्यापार मंडल चुनाव की तैयारी तेज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Preparation for Lohaghat Trade Board elections intensified
लोहाघाट में व्यापार मंडल चुनाव के लिए सदस्यता अ​भियान में जुटे व्यापारी। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। नगर व्यापार मंडल के चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। पांच साल बाद होने वाले व्यापार मंडल के चुनाव के लिए सदस्यता अभियान तेज हो गया है। जुलाई माह में व्यापार मंडल के चुनाव आयोजित होंगे।
विज्ञापन

प्रदेश संगठन मंत्री भैरव राय और कोषाध्यक्ष सतीश मुरारी ने बताया कि करीब पांच साल पहले व्यापार मंडल के चुनाव हुए थे। कोरोना काल के चलते व्यापार मंडल के कार्यकाल को आगे बढ़ा दिया गया था। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष सहित कई पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया तेज हो गई है। इसके तहत नगर क्षेत्र के व्यापारियों के लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। राय ने बताया कि सदस्यता अभियान पूरा होने के बाद ही चुनाव हो पाएंगे।
विज्ञापन

सदस्यता अभियान के पर्यवेक्षक भूपाल सिंह मेहता ने बताया कि पूर्व में छह सौ व्यापारी नगर व्यापार मंडल में पंजीकृत थे। इस बार करीब एक हजार तक व्यापारियों के पंजीकृत होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि अभी तक चार सौ व्यापारियों को पंजीकृत कर लिया गया। जून माह के अंत तक सभी व्यापारियों को नगर व्यापार मंडल में पंजीकृत कर लिया जाएगा। इसके बाद व्यापार मंडल के चुनाव की प्रक्रिया की जाएगी। सदस्यता अभियान में विवेक ओली, दीपक जोशी, अमित जुकरिया, प्रमोद गहतोड़ी, मनोज गर्ग, गोविंद वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed