फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Pregnant women wait for gynecologist

Champawat News: गर्भवतियों को स्त्री रोग विशेषज्ञ का इंतजार

Sun, 03 Nov 2024 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 03 Nov 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Pregnant women wait for gynecologist
चंपावत। जिला अस्पताल में 24 अक्तूबर को स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों का रोस्टर खत्म हो गया हैं, लेकिन 10 दिन बाद भी अस्पताल में विशेषज्ञ की तैनाती नहीं हुई है। इससे गंभीर मामले में प्रसव कराना आसान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

जुलाई के अंतिम सप्ताह से तीन जिलों की नौ स्त्री रोग विशेषज्ञों की रोस्टर वार ड्यूटी लगाई थी। अस्पताल में गर्भवतियों का सामान्य प्रसव अस्पताल में एलएमओ कर रही हैं।
विज्ञापन

इससे गर्भवतियों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। अस्पताल से इसको लेकर 10 दिन पहले स्वास्थ्य विभाग ने इसे लेकर डीजी कुमाऊं, महानिदेशक देहरादून को पत्र भेजकर जानकारी दी थी। शासन ने 25 जुलाई को आदेश जारी कर 24 अक्तूबर तक रोस्टर बनाकर जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद नौ स्त्री रोग विशेषज्ञों को जनहित में तात्कालिक प्रभाव से जिला चिकित्सालय चंपावत में कार्य करने के लिए रोटेशन के अनुसार अनिवार्य रूप से तैनात करने के आदेश दिए। अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं होने से गर्भवती महिलाएं परेशान हैं। उन्हें प्रसव करने के लिए निजी अस्पताल या फिर अन्य जिलों की दौड़ लगानी पड़ रही है।

सीएमओ डॉ. देवेश चौहान का कहना है कि जिला अस्पताल में 24 अक्तूबर को रोटेशन समाप्त हो गया है। इसकी शासन स्तर पर पूर्व में ही जानकारी दी थी। अस्पताल में सामान्य प्रसव अस्पताल की एलएमओ कर रही हैं। गंभीर मामलों में बिना स्त्री रोग विशेषज्ञ के रेफर करना मजबूरी होगा। इसके लिए शासन को पत्र भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed