फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Pradhan Union in Champawat

ग्राम प्रधान संगठन की जिला कार्यकारिणी का विस्तार 24 को

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Pradhan Union in Champawat
चंपावत विकासखंड सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद ग्राम प्रधान। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। ग्राम प्रधान संगठन की बैठक में सर्वसहमति से 24 जुलाई को जिला कार्यकारिणी का विस्तार किए जाने का निर्णय लिया गया। ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, राजू अधिकारी, भुवन भट्ट एवं सुंदर सिंह नेगी आदि ने कहा कि सभी विकासखंडों में ग्राम प्रधान संगठन की कार्यकारिणी के गठन के बाद ग्राम प्रधानों के हकों की लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने के लिए जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाना जरूरी हो गया है। तय किया गया कि जिला कार्यकारिणी का गठन चंपावत ब्लॉक सभागार में आम सहमति के आधार पर किया जाएगा। ललित मोहन जोशी की अध्यक्षता और सुंदर सिंह के संचालन में हुई बैठक में प्रकाश माहरा, भुवन चौबे, सरिता अधिकारी, सुनीता, पूरन भट्ट, जगत बिष्ट, दीपक देव, संजय पांडेय, महेंद्र बोहरा, हीरा अधिकारी, भगवान सिंह, हेम जोशी, जितेंद्र सिंह, बालम सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed