फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Pradeep Joshi is showing mirror to the people who are breaking ties with farming.

Champawat News: खेती-किसानी से नाता तोड़ रहे लोगों को आइना दिखा रहे हैं प्रदीप जोशी

Thu, 11 Jan 2024 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 11 Jan 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Pradeep Joshi is showing mirror to the people who are breaking ties with farming.
चंपावत के खेतीखान में मशरूम उत्पादन करते प्रदीप जोशी। संवाद
सतीश जोशी सत्तू
विज्ञापन

चंपावत। जिले के खेतीखन के प्रदीप जोशी जंगली जानवरों से हो रहे नुकसान के कारण खेती करना ही नहीं बल्कि अपने पूर्वजों की विरासत से नाता तोड़ते आ रहे लोगों के लिए ऐसे प्रेरणा स्रोत बने हैं। उन्होंने चंडीगढ़ से यहां आकर अपने पुश्तैनी मकान को आबाद कर उसमें मशरूम के साथ शतावर, कश्मीरी केसर, याकुंन, इटालियन हर्ब ऑरिगेनो, रोजमैरी, ढींगरी मशरूम, बटन मशरूम, पीली-काली हल्दी और कीवी की खेती शुरू की।
वह प्रयोग के तौर पर अन्य दुर्लभ जड़ी बूटियां और औषधीय पौधों को भी उगा रहे हैं। जोशी इटालियन हर्ब ओरिगेनो, रोजमैरी और धूना की खेती भी कर रहे हैं। इसके अलावा इन्होंने दो हजार रुपये प्रति किलो वाली काली हल्दी भी लगाई है। इसमें सामान्य हल्दी की तुलना में दस गुना अधिक एंटीबैक्टीरियल, एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं। संवाद
विज्ञापन

केवीके की उद्यान वैज्ञानिक का मिल रहा है मार्गदर्शन
चंपावत। खेतीखान के प्रदीप जोशी को कृषि विज्ञान केंद्र की उद्यान वैज्ञानिक डॉ. रजनी पंत की ओर से लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। डॉ. पंत की सलाह पर अब उन्होंने अपने यहां कीवी की व्यापक स्तर पर खेती शुरू कर दी है। इन्हें वैज्ञानिक तरीके से कम भूमि में अधिक उत्पादन की तकनीक बताई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
प्रगतिशील काश्तकार प्रदीप जोशी क्षेत्र के अन्य काश्तकारों के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं। केवीके की ओर से उन्हें पूरा सहयोग दिया जा रहा है। - डॉ. रजनी पंत, उद्यान वैज्ञानिक, केवीके लोहाघाट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed