{"_id":"6213d539290c826eca781c9f","slug":"power-genration-in-lohiyahead-tanakpur-news-hld4543723185","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहियाहेड पावर हाउस में तीन दिन बाद उत्पादन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहियाहेड पावर हाउस में तीन दिन बाद उत्पादन शुरू
विज्ञापन
Power Genration in Lohiyahead
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। तीन दिन बाद सोमवार सुबह 10 बजे से खटीमा के लोहियाहेड पावर हाउस में बिजली उत्पादन शुरू हो गया। रखरखाव के लिए 19 फरवरी की शाम से शारदा नहर की जलापूर्ति बंद कराई गई थी। रविवार रात नौ बजे से शारदा हेडवर्क्स बनबसा से शारदा नहर में पानी छोड़ा गया था। इसलिए सोमवार को शारदा नदी का जलस्तर कम हो गया है।
लोहियाहेड पावर हाउस में तीन दिन बाद सोमवार को विद्युत उत्पादन शुरू हो गया। लोहियाहेड पावर हाउस प्रशासन के मुताबिक एक टरबाइन चलाकर 15 मेगावाट बिजली बनाई जाने लगी है। बताया गया है कि पानी की कमी के चलते केवल एक टरबाइन ही चल रही है। बनबसा स्थित यूपी सिंचाई विभाग के शारदा हेडवर्क्स के प्रभारी बैराज अटैंडेंट जेई संजय सिंह ने बताया कि लोहियाहेड पावर हाउस में रखरखाव कार्य के लिए नहर की जलापूर्ति शनिवार से बंद कराई गई थी।
इससे शारदा नदी का पानी शारदा बैराज के डाउन स्ट्रीम से नदी में छोड़ा जा रहा था। रविवार रात नौ बजे बाद नहर में पानी की आपूर्ति सुचारु कर दी गई। सोमवार सुबह से लोहियाहेड विद्युतगृह में विद्युत उत्पादन शुरू हो गया। बताया गया है कि सोमवार को नदी में 4288 क्यूसेक पानी प्रवाहित हो रहा है, जिसमें से 3638 क्यूसेक पानी शारदा नहर में छोड़ा जा रहा है। रविवार को नदी में 5040 क्यूसेक पानी बह रहा था।
विज्ञापन
टनकपुर पावर स्टेशन करेगा रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
बनबसा (चंपावत)। एनएचपीसी का टनकपुर पावर स्टेशन इस वर्ष देय लक्ष्य से कहीं अधिक विद्युत उत्पादन कर रिकॉर्ड कायम करेगा। यहां 509 मेगावाट बिजली बन चुकी है, जबकि 31 मार्च तक 490 मिलियन यूनिट का लक्ष्य था। इसके लिए पावर स्टेशन के मुखिया महाप्रबंधक राजीव सचदेवा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है।
पावर स्टेशन के मुखिया ने बताया कि 31 मार्च तक रिकार्ड उत्पादन होने की उम्मीद है। इन दिनों टनकपुर पावर स्टेशन में बारी-बारी से दो टरबाइन चलाकर 32 मेगावाट बिजली बनाई जा रही है। दो नंबर की टरबाइन का रखरखाव कार्य भी समय से दो दिन पहले पूरा होने से जनरेशन का लाभ होने की उम्मीद जताई जा रही है।