{"_id":"591dd9784f1c1bf25df22812","slug":"poverty-reduction-in-cancer-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसर के इलाज में गरीबी आ रही आड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंसर के इलाज में गरीबी आ रही आड़े
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट
Updated Thu, 18 May 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुंई पऊ की पांचवीं की छात्रा संजना लंबे समय से कैंसर से जूझ रही है। उसके इलाज के लिए गरीबी आड़े आ रही है। हालांकि, प्रशिक्षण ले रहे शिक्षक जानकारी मिलने पर छात्रा की मदद के लिए आगे आए हैं, लेकिन उनकी मदद भी इस छात्रा को बेहतर इलाज नहीं दिला सकती।
मेहनत-मजदूरी कर परिवार पालने वाले संजना के पिता जगदीश राम का कहना है कि उन्होंने किसी तरह दो लाख रुपये आड़े वक्त के लिए जमा किए थे। ये रकम इलाज में लग चुकी है। अब धन की कमी से संजना का इलाज कराना मुश्किल हो रहा है। बृहस्पतिवार को लोहाघाट ब्लॉक संसाधन केंद्र में जारी छह दिनी सेवारत प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों को जब इसका पता चला तो इन्होेंने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए।
प्रशिक्षण ले रहे 27 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्रा के इलाज के लिए 11,100 रुपये की रकम एकत्र की। इस राशि को छात्रा को दिया जाएगा। साथ ही अन्य लोगों से भी मदद की अपील की गई है।