फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Positive news- students got medals.

Champawat News: बनबसा के चार कराटे खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण

Wed, 10 May 2023 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 10 May 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Positive news- students got medals.
बनबसा (चंपावत)। बनबसा मिनी स्टेडियम के कराटे खिलाड़ियों ने देहरादून मेंं हुई उत्तराखंड स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जिले और बनबसा का नाम रोशन किया है। बनबसा के चार कराटे खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन

देहरादून में पांच से सात मई तक चली बीसवीं उत्तराखंड स्टेट कराटे चैंपियनशिप में बनबसा की नेहा जोशी ने 21 वर्ष आयु, 45 किलो भार वर्ग कुमीते में स्वर्ण पदक पाया। काता स्पर्धा में बनबसा के कृष्णकांत कौशल ने सीनियर वर्ग 50 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। सब जूनियर कुमीते प्रतियोगिता में 40 किलो भार वर्ग में आकांक्षा मुरारी और 35 किलो भार वर्ग में तेजस ज्याला ने स्वर्ण पदक पाया। कैडेट कुमीते 54 किलो भार वर्ग में महिमा भट्ट ने कांस्य पदक पाया।
विज्ञापन

बनबसा मिनी स्टेडियम के कराटे प्रशिक्षक ब्लेक बेल्ट और अंतरराष्ट्रीय खिलड़ी विजय रावत ने बताया कि नेहा जोशी ने इसी वर्ष दिल्ली में आल इंडिया इंटरजोन कराटे प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर स्वर्ण पदक पाया था। कृष्णकांत ने भी इससे पूर्व पुणे में आल इंडिया कराटे प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था। जिला क्रीड़ाधिकारी भुवन चंद्र पंत, उपजिला क्रीड़ाधिकारी चंदन बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य पुष्कर दत्त कापड़ी, फुटबाल कोच आरबी मल, जयंती चंद, दीपक कापड़ी, तुलसी आदि ने बनबसा मिनी स्टेडियम कोच विजय रावत और पदक पाने वाले खिलाड़ियों को बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed