{"_id":"670826da0a8a3bc2920326a4","slug":"positive-news-in-district-champawat-news-c-229-1-shld1026-114236-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: ओपन कंडक्टर लाखों की लागत से होंगे कवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: ओपन कंडक्टर लाखों की लागत से होंगे कवर
Fri, 11 Oct 2024 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 11 Oct 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय में ऊर्जा निगम एसएसबी क्षेत्र में फैली बिजली लाइनों को कवर करेगा। इन लाइनों के कवर होने से आंधी तूफान में बिजली गुल होने की समस्या से निजात मिलेगी।
ऊर्जा निगम एसएसबी क्षेत्र में करीब तीन किमी दायरे में डबल सर्किट केबल लाइनों को कवर करने का काम करेगा। विभाग ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। करीब 60 लाख रुपये से ओपन केबल लाइनों को कवर किया जाएगा। इससे आंधी तूफान और बारिश में बार-बार बिजली जाने की समस्या से निजात मिलेगी। पेड़ों की टहनियों के गिरने से शार्ट सर्किट जैसी समस्या से भी मुक्ति मिलेगी। एसएसबी क्षेत्र में लोगों को 24 घंटे बिजली सुचारु रूप से मिलती रहेगी। यूपीसीएल के उपखंड अधिकारी संजय भंडारी ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। एक हफ्ते के भीतर इसका कार्य शुरू किया जाएगा।