{"_id":"67aa3e7625f22d5ed20d3e02","slug":"positive-news-in-district-champawat-news-c-229-1-shld1007-119712-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: दो माह में बिजली से रोशन होंगे दूरस्थ चूका, सीम, खेत गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: दो माह में बिजली से रोशन होंगे दूरस्थ चूका, सीम, खेत गांव
Mon, 10 Feb 2025 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 10 Feb 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र के दूरस्थ नेपाल सीमा से सटे चूका, सीम, खेत आदि गांव भी बिजली से जल्द रोशन होंगे। पूर्णागिरि मार्ग पर ठूलीगाड़ से करीब 27 किलोमीटर लंबी बिजली की 11 केवी लाइन बिछाने का कार्य तेज हो गया है। बिजली विभाग के ईई विजय कुमार सकारिया ने बताया कि दो माह में कार्य पूरा कर गांवों में बिजली पहुंचा दी जाएगी। इसके लिए कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।
बता दें कि आजादी के बाद से ही उक्त क्षेत्र में बिजली न होने से ग्रामीण सौर ऊर्जा पर निर्भर हैं। ग्रामीण लंबे समय से विद्युतीकरण की मांग उठा रहे हैं।
विभाग की ओर से करीब चार करोड़ रुपये की लागत से लाइन बिछाने का कार्य शुरू हो गया है। 11 केवी लाइन में ठूलीगाड़ से आगे पोल बिछ गए हैं और तार बिछाने का कार्य भी तेज कर दिया है। इधर, चूका निवासी दशरथ सिंह ने बताया कि अकेले चूका में ही करीब ढाई सौ की आबादी बिजली विहीन और सौर ऊर्जा पर निर्भर हैं। अब लाइन बिछाने का कार्य शुरू हो गया है।