{"_id":"6463be317413e95fef0767d4","slug":"popular-tree-fell-on-the-house-people-narrowly-survived-champawat-news-c-8-1-141803-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: मकान पर गिरा पॉपुलर का पेड़, बाल बाल बचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: मकान पर गिरा पॉपुलर का पेड़, बाल बाल बचे लोग
Tue, 16 May 2023 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 16 May 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट में मकान और पिथौरागढ़ एनएच में गिरे पेड़ का निस्तारण करते दमकल कर्मी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। टनकपुर-पिथौरागढ़ राजमार्ग में ब्लाक कार्यालय के समीप तड़के एक विशाल पॉपुलर का पेड़ एक मकान पर गिर गया। गनीमत रही कि कोई जन हानि नहीं हुई। पेड़ गिरने से मकान को काफी क्षति पहुंची है। राजमार्ग करीब एक घंटे बाधित रहा। दमकल कर्मियों ने पेड़ का निस्तारण कर यातायात सुचारू किया।
मंगलवार सुबह करीब छह बजे पॉपुलर का विशाल पेड़ हयात सिंह माहरा के मकान पर गिर गया। पेड़ गिरने की आवाज सुनकर मकान में रह रहे लोग दहशत में आ गए। आनन फानन में सभी लोग घर से बाहर निकल गए। पेड़ गिरने से मकान की रेलिंग को क्षति पहुंची है। पेड़ से करीब एक घंटे राजमार्ग बाधित हो गया। पिथौरागढ़ और बाराकोट आने जाने वाले वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके में पहुंच गए। उन्होंने वुड कटर मशीन से पेड़ काटकर यातायात सुचारु किया। दमकल टीम में राजेंद्र नाथ, राजेश खर्कवाल, अजय मटियाल आदि शामिल रहे।