{"_id":"6161e4ab8ebc3e7a36711dbd","slug":"poornagiri-temple-in-tanakpur-tanakpur-news-hld4408723104","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र के तीसरे दिन मां पूर्णागिरि धाम में कम रही आवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र के तीसरे दिन मां पूर्णागिरि धाम में कम रही आवक
विज्ञापन
मां पूर्णागिरि के दर्शन को लाइन में खड़े श्रद्घालु। विज्ञप्ति
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही का सिलसिला लगातार बना हुआ है। नवरात्र के तीसरे दिन भक्तों की आवक कम रही। करीब पांच हजार श्रद्धालुओं ने देवी मां के दर्शन कर पुण्य कमाया।
पूर्णागिरि धाम में शारदीय नवरात्रों में दर्शन के लिए श्रद्धालु काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। पीलीभीत, बरेली, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, पूरनपुर, बदायूं, कासगंज, एटा, लखनऊ, बाराबंकी, मुरादाबाद, सीतापुर, गोंडा आदि स्थानों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
मंदिर समिति अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय ने बताया कि शनिवार को श्रद्धालुओं की आवक कम हुई है। नेपाल स्थित बाबा सिद्घनाथ मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष दशरथ भारती ने बताया कि नवरात्र मेला शुरू होने से बाजार में रौनक है। प्रभारी तहसीलदार पिंकी आर्या ने तहसील कर्मियों की टीम के साथ धाम क्षेत्र में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
सड़क धसने से एक घंटा बाधित रहा यातायात
मां पूर्णागिरि धाम में हनुमान चट्टी के पास शुक्रवार की शाम सड़क धसने से करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। इससे श्रद्धालुओं को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। लोनिवि के एई एपीएस बिष्ट ने बताया कि सड़क के धंसे हिस्से को मरम्मत कर एक घंटे बाद यातायात सुचारु करा दिया।