फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Poor quality of food in fierce student

भोजन की घटिया गुणवत्ता से भड़के छात्र

Thu, 24 Sep 2015 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट Updated Thu, 24 Sep 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन

अंबेडकर छात्रावास में भोजन की घटिया गुणवत्ता और ठेकेदार की मनमानी से भड़के छात्रावास में रह रहे सभी 28 छात्रों ने बुधवार रात से भोजन करना बंद कर विरोध शुरू कर दिया है। छात्रों का आरोप है कि मैस संचालक उनके साथ दुर्व्यवहार भी करता है तथा कभी भी मीनू के अनुसार भोजन न देकर बासी भोजन देता है। समाज कल्याण के मैस इंचार्ज के नहीं रहने से भी अव्यवस्थाएं बनी हुई हैं।

विज्ञापन


छात्र सुभाष कुमार, हेमंत कुमार, गंगा आर्या, विमल आर्या, भूपेंद्र प्रसाद, रवि शंकर, सूरज कुमार, प्रशांत कुमार, गोविंद, निर्मल, कैलाश राम का कहना है कि समाज कल्याण विभाग की ओर से पिछले तीन वर्षों से इसी ठेकेदार को मैस का काम दिया जा रहा है। कई बार लिखित और मौखिक रूप से विभागीय अधिकारियों को शिकायत करने पर भी इसका कोई असर नहीं हुआ। बृहस्पतिवार को सभी बच्चे भूखे ही अपने विद्यालयों में गए। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक ठेकेदार को नहीं बदला जाता तो वे मैस का भोजन नहीं करेंगे।
विज्ञापन


शिकायत के बाद छात्रावास अधीक्षक को हटाया
जिला समाज कल्याण अधिकारी पीसी जोशी ने छात्रों की शिकायत सुनने के बाद छात्रावास अधीक्षक पद से जीएस राणा को हटाकर उनके स्थान पर एमडी भट्ट को दायित्व सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि 25 दिन के भीतर मैस के लिए नए टेंडर लगाए जाएंगे। पहले भी टेंडर लगाए जाते रहे हैं, लेकिन अन्य कोई व्यक्ति सामने नहीं आया। न्यूनतम दरों में वर्तमान ठेकेदार ने ही टेंडर डाला था। उन्होंने व्यवस्था में सुधार करने का बच्चों को आश्वासन दिया, लेकिन वह नहीं माने।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed