फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Polytechnic team defeated Premnagar in volleyball

Champawat News: वालीबॉल में पॉलीटेक्निक की टीम ने प्रेमनगर को पराजित किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Polytechnic team defeated Premnagar in volleyball
नेहरू युवा केंद्र की ओर से लोहाघाट पॉलीटेक्निक खेल मैदान में आयोजित बालीवाल प्रतियोगिता में जीत - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। नेहरू युवा केंद्र की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों की वालीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें पॉलीटेक्निक की टीम ने शानदार जीत दर्ज कर प्रतियोगिता अपने नाम की।
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक खेल मैदान में प्रधानाचार्य गोविंद बल्लभ ने वालीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्थानों की नौ टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला प्रेमनगर और पॉलीटेक्निक की टीमों के बीच खेला गया जिसमें पहले सेट में प्रेमनगर की टीम ने पॉलीटेक्निक को 24-22 पराजित किया, दूसरे और तीसरे सेट में पॉलीटेक्निक ने प्रेमनगर की टीम को 24-21, 24-23 से पराजित कर प्रतियोगिता जीत ली।
विज्ञापन

वहीं बालिका वर्ग में पॉलीटेक्निककी फार्मेसी की टीम ने सिविल टीम को 15-10,15-12 से हराया। जिला युवा समन्वयक आशीष पाल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर राजेंद्र गड़कोटी, राजेंद्र बोहरा, अंकित कुमार, अमित कुमार मौजूद थे। रेफरी आईटीबीपी के पीटीआई सूरज कुमार रहे जबकि स्कोरर की भूमिका मयंक ओली ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed