{"_id":"5cae2806bdec22142901a7a0","slug":"polling-parties-reached-to-polling-both","type":"story","status":"publish","title_hn":"290 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
290 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया
Wed, 10 Apr 2019 10:59 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Wed, 10 Apr 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
चंपावत गोरलचौड़ मैदान से कुलेठी बूथ को रवाना होतीं महिला कार्मिक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के लिए चंपावत जिले के सभी 290 पोलिंग दल बुधवार को रवाना हो गए। इससे पूर्व मंगलवार को 31 टीमें रवाना हुई थीं। इन दलों को रवाना करने से पूर्व ईवीएम की सामान्य जानकारी और चुनाव संबंधी अन्य सामग्री बांटी गई। पोलिंग पार्टियों में मतदान कार्मिक और सुरक्षा बलों सहित 1416 कर्मचारी शामिल थे। सभी टीमें अपने-अपने बूथों पर पहुंच गईं।
विज्ञापन
बुधवार को सबसे पहले गोरलचौड़ मैदान से महज 400 मीटर दूर केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय में बने बूथ की टीम पहुंची। जिले के दो मतदान केंद्रों (कुलेठी प्राथमिक और लोहाघाट वन पंचायत हाल) को सखी बूथों का दर्जा दिया गया था। इनमें सभी कर्मी महिलाएं बनाई गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि जिले के 321 पोलिंग बूथों की सभी टीमें शाम तक पहुंच गई हैं। अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत लोहाघाट सीट पर 178 मतदेय स्थल और चंपावत विधानसभा सीट में 143 पोलिंग बूथ हैं। इन मतदान टीमों के साथ सुरक्षा बल का दस्ता भी रवाना हुआ।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि सुरक्षा का तगड़ा बंदोबस्त किया गया है। रवाना होने से पहले इन कार्मिकों को डीएम और एसपी ने ब्रीफ किया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, चंपावत के एसडीएम अनिल गर्ब्याल, शिप्रा जोशी, दयानंद सरस्वती, सीओ नरेश चंद, तहसीलदार नीलू चावला, एआरटीओ रश्मि भट्ट, सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी, सीईओ आरसी पुरोहित आदि ने व्यवस्थाओं का संचालन किया।
विज्ञापन
दिव्यांग और असहाय मतदाताओं के लिए उपलब्ध है वाहन सुविधा
टनकपुर/बनबसा। जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर और बनबसा में बृहस्पतिवार को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए मतदान की तैयारी पूरी कर ली गई है। बनबसा में दो और टनकपुर के छह मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील है, जिनमें अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है। इधर मतदान केंद्रों में पोलिंग पार्टियां और सुरक्षा के पहुंचने का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एसडीएम दयानंद सरस्वती ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे से शुरू होगा। उन्होंने बताया कि असहाय मतदाताओं को वोटिंग के लिए मतदान केंद्र तक लाने-ले जाने को वाहनों की व्यवस्था की गई है। बनबसा क्षेत्र के लिए एक और टनकपुर के लिए दो वाहन लगाए जाएंगे, जिनमें दिव्यांग मतदाताओं के अलावा वयोवृद्ध मतदाताओं को भी लाने-ले जाने की सुविधा मुहैया रहेगी। उन्होंने बताया कि टनकपुर और बनबसा क्षेत्र में करीब 350 मतदाता दिव्यांग और असहाय हैं, जिन्हें मतदान के लिए निर्वाचन विभाग की ओर से आमंत्रण पत्र दिए गए हैं। ब्यूरो
कर्मियों से पटा रहा गोरलचोड़ मैदान
मंगलवार शाम से गोरलचौड़ मैदान कर्मियों से पटा रहा। लोकसभा चुनाव के लिए कर्मिकों की विभिन्न बूथों की रवानगी इसी मैदान से होने के चलते यहां भारी भीड़ थी।
पार्किंग स्थल में तब्दील हुआ मैदान
चुनाव के लिए वाहनों के अधिग्रहण के चलते गोरलचौड़ खेल मैदान में वाहनों का कापिला रहा। बुधवार सुबह तक ये मैदान पार्किंग स्थल में तब्दील रहा। एआरटीओ रश्मि पंत ने बताया कि चुनाव संचालन के लिए छोटे-बड़े कुल 335 वाहनों का अधिग्रहण किया गया था।
सभी बूथ बनकर तैयार
चंपावत जिले के 321 पोलिंग बूथ बुधवार शाम तक तैयार हो गए थे। चंपावत विधानसभा के केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय में बने तीन बूथ अति संवेदनशील श्रेणी के हैं। इन्हें भी चुनाव कार्मिकों ने तैयार कर लिया।
फोटो 10 सीपीटी 17पी
दिन-रात लगे रहे तीन टैंकर
चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिकों के पेयजल आपूर्ति के लिए जल संस्थान ने पानी के तीन टैंकर लगाए हैं। जल संस्थान के जूनियर इंजीनियर किशोर पंत ने बताया कि जीआईसी, डिग्री कालेज और गोरलचौड़ मैदान में टैंकरों के जरिए पानी की अबाध व्यवस्था का प्रबंध किया गया था।