फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Politics of Congress in Lohaghat

कहीं हिंसक न हो जाए कांग्रेस की सियासी तल्खी!

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Politics of Congress in Lohaghat
Politics of Congress in Lohaghat
चंपावत। लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र में खेमेबाजी में बंटी कांग्रेस में टकराव और कड़ुवाहट बढ़ रही है। इस सीट पर सियासी टकराव हिंसक रूप लेता जा रहा है। दो महीने में यहां कांग्रेस में विवाद या मारपीट के तीन प्रकरण हो चुके हैं। ताजे वाकये में युवक कांग्रेस के प्रदेश संयुक्त सचिव चिराग फर्त्याल के साथ अभद्रता और धमकाने का आरोप लगा है। मारने की धमकी देने के आरोप किसी दूसरे दल पर नहीं, बल्कि पार्टी के ही जिम्मेदार और वरिष्ठता नेताओं पर लगे हैं। संयुक्त सचिव ने लोहाघट थाने में दो नेताओं के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

युवक कांग्रेस प्रदेश संयुक्त सचिव का आरोप है कि 11 नवंबर को एक होटल में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के कार्यक्रम से कुछ देर पहले पार्टी के ही दो बड़े नेताओं ने अभद्रता कर धमकाया। बताया कि पार्टी के दूसरे नेता के पक्ष में नारेबाजी करने पर मारने की चेतावनी भी दी। तहरीर में होटल स्वामी के अलावा जिला पंचायत में जिम्मेदार ओहदे पर रह चुके एक प्रतिनिधि का नाम है। फर्त्याल ने 14 नवंबर को मुख्यमंत्री पोर्टल में भी शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

चिराग फर्त्याल ने कांग्रेस से जुड़े एक बड़े नेता और एक होटल स्वामी के खिलाफ लोहाघाट थाने में तहरीर दी है। मामले की जांच कराई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के अलावा अन्य स्रोतों से सत्यता का पता लगाया जाएगा। किसी भी व्यक्ति को माहौल बिगाड़ने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- देवेंद्र पींचा, एसपी, चंपावत।
लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र में दो माह में हुए विवाद
14 सितंबर - बाराकोट में पार्टी के दो धड़ों में टकराव, फायर झोंकने का आरोप।
29 सितंबर - देवीधुरा में एनएसयूआई और आम आदमी पार्टी के बीच मारपीट, दोनों पक्षों की ओर से दर्ज हुआ मुकदमा।
11 नवंबर - लोहाघाट में युकां के प्रदेश संयुक्त सचिव से कांग्रेस के ही दो नेताओं पर अभद्रता और धमकाने का आरोप।
शक्ति प्रदर्शन की टकराहट बढ़ा रही रिश्तों की कड़ुवाहट
चंपावत। लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र में सियासी दलों में मारपीट या विवाद की तीन घटनाएं हो चुकी हैं। ये विवाद कांग्रेस के दो धड़ों के बीच हो रहा है। दोनों धड़े विधानसभा चुनाव में टिकट की चाहत रखते हैं। इसके लिए सियासी दांवपेंचों के अलावा पार्टी के भीतर के विरोधियों को मनाने की कवायद से लेकर न मानने पर विवाद की भी नौबत आ रही है।

वर्ष 2017 के चुनाव में भाजपा ने लोहाघाट सीट कांटे के मुकाबले में जीती थी। भाजपा के पूरन सिंह फर्त्याल ने कांग्रेस प्रत्याशी खुशाल सिंह अधिकारी को मात्र 834 वोटों से शिकस्त दी थी। इस बार भी खुशाल टिकट के सबसे मजबूत दावेदार हैं लेकिन दूसरे दावेदार कांग्रेेस प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य इंजीनियर प्रशांत वर्मा भी ताकत झोंके हैं। उन्हें पूर्व कैबिनेट मंत्री और लोहाघाट से दो बार विधायक रहे महेंद्र सिंह माहरा का समर्थन है। पिछले चुनाव में मोदी लहर के बावजूद जबर्दस्त टक्कर देना अधिकारी के पक्ष में है, तो वहीं मददगार और मिलनसार छवि वर्मा की ताकत है। टिकट पाने को हो रहा यह शक्ति प्रदर्शन कांग्रेस की खींचतान को बढ़ा कर रिश्तों में भी खटास ला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed