{"_id":"620fbcab3b0046049c6bf58e","slug":"political-protest-in-nepal-tanakpur-news-hld454074655","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रस्तावित नेपाल बंद स्थगित होने से लोगों ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रस्तावित नेपाल बंद स्थगित होने से लोगों ने ली राहत की सांस
बनबसा/टनकपुर (चंपावत)। नेपाल एवं अमेरिका के बीच हुए मिलेनियम चैलेंज कॉरपोरेशन (एमसीसी) समझौते के खिलाफ शुक्रवार को आहूत नेपाल बंद स्थगित हो गया। कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्रनगर में बंद स्थगित करने का एलान बृहस्पतिवार शाम किया गया। इसलिए बनबसा से लगे नेपाल के महेंद्रनगर एवं टनकपुर सीमा से सटे ब्रह्मदेव में शुक्रवार को बाजार पूरी तरह खुले रहे। दोनों देशों के बीच आवागमन भी सामान्य रहा। बंद स्थगित होने से सीमावर्ती भारत एवं नेपाल के लोगों और व्यापारी वर्ग ने राहत की सांस ली। हालांकि नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी विप्लव गुट की सहयोगी पार्टी अखिल क्रांतिकारी पार्टी के 60-65 लोगों ने शुक्रवार दोपहर करीब एक घंटे तक महेंद्रनगर में एमसीसी गो बैक के नारे लगाए। वह इस समझौते को खारिज करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा एवं अमेरिका ने एमसीसी समझौता किया है। इस समझौते के तहत अमेरिका ने नेपाल को 500 मिलियन डॉलर का अनुदान देने की पेशकश की है। इस समझौते को नेपाल की संसद में पारित कराना जरूरी है लेकिन वहां विभिन्न राजनीतिक दल एवं संगठन समझौते का विरोध कर रहे हैं। इसके तहत तीन दिन पहले 16 फरवरी को भी नेपाल बंद रहा था। इसके अगले चरण में शुक्रवार को भी बंद होना था लेकिन माओवादी विप्लव गुट, ऋषि कट्टेल नेतृत्व वाली नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी, मोहन वैद्य नेतृत्व वाली क्रांतिकारी माओवादी संगठन, आहुति नेतृत्व वाली वैज्ञानिक समाजवादी कम्युनिस्ट पार्टी, कर्णजीत बुढ़ाथेकी के नेतृत्व वाली नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी केंद्र समाजवादी पार्टी एवं देशभक्त गणतांत्रिक मोर्चा ने बृहस्पतिवार शाम इस प्रस्ताव को स्थगित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।