फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Political news.

भाजपा के विधायकों में कोई नहीं सीएम के काबिल : रौतेला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Political news.
चंपावत में पत्रकार वार्ता करते पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह माहरा और अन्य नेता। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि भाजपा ने जनता पर उपचुनाव थोप न केवल धन की बर्बादी की है बल्कि आम चुनाव में जीते विधायक ने इस्तीफा देकर जनादेश का भी अपमान किया है। उन्होंने कहा कि सीएम रहते हुए खटीमा में शिकस्त खाने वाले पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री के रूप में चुनना इस बात को दर्शाता है कि भाजपा के निर्वाचित विधायकों में से कोई भी सीएम बनने के काबिल नहीं था।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि उपचुनाव में आचार संहिता के उल्लंघन के साथ ही भाजपा पानी की तरह रुपये बहा रही है। इसके बावजूद उपचुनाव में अप्रत्याशित नतीजे आएंगे। रौतेला ने कहा कि कांग्रेस कमरतोड़ महंगाई, बेरोजगारी, खस्ताहाल स्वास्थ्य, पलायन, ग्रामीण विकास जैसे मुद्दों को लोगों के बीच ले जाकर भाजपा सरकार को बेनकाब करेगी। उन्होंने कहा कि निर्मला गहतोड़ी मजबूर नहीं, मजबूत महिला नेता हैं जिन्हें संगठन से लेकर विभिन्न ओहदों पर काम करने का लंबा अनुभव है। पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह माहरा ने कहा कि राज्य सरकार दिशाहीन है, उसके पास विकास की दृष्टि नहीं है। प्रदेश में जो भी विकास कार्य हुए हैं, उनमें से अधिकांश कांग्रेस शासन के हैं। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख भगीरथ भट्ट, एडवोकेट श्याम कार्की, आनंद सिंह, सौरभ साह, हरीश उप्रेती आदि मौजूद थे।

महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला।

महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला।- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed