फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Political news.

चुनाव मैदान से हटने के लिए दबाव डाल रहा एक दल: निर्मला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Political news.
चंपावत उपचुनाव में व्यवस्थाओं का जायजा लेते सामान्य प्रेक्षक अल्का श्रीवास्तव और व्यय प्रेक्ष? - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। चंपावत उपचुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी ने कहा कि उन्हें न तो डराया जा सकता है और न ही डिगाया जा सकता है। पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता में उन्होंने आरोप लगाया कि एक राजनीतिक दल उन्हें चुनाव मैदान से हटने के लिए धन और अन्य तरीके से प्रलोभित करने की कोशिश कर रहा है। गहतोड़ी ने कहा कि इस मामले में वे 17 मई के बाद खुलासा करेंगी। कांग्रेस प्रत्याशी ने आरोप लगाया कि भाजपा धन और सत्ता की ताकत से चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है लेकिन जनता उसकेमंसूबे कामयाब नहीं होने देगी। कांग्रेस बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को प्रमुख मुद्दा बनाएगी।
विज्ञापन

धूरा मंडल में भाजपा के लिए वोट मांगे
चंपावत। भाजपा का प्रचार अभियान जोरों पर है। भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने धूरा मंडल के खटोली और अमोड़ी शक्ति केंद्रों के गांवों का दौरा कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में वोट करने की अपील की। कहा कि सीएम के रिकार्ड वोटों से चुनाव में विजयी होने से क्षेत्र के विकास को पंख लगेंगे। उन्होंने भाजपा सरकार की तमाम उपलब्धियों की जानकारी दी। इस मौके पर प्रदेश मंत्री राजेंद्र बिष्ट, गुमान सिंह बोहरा, शैलेश बगोली, पवन सिंह मेहरा, दिनेश जोशी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed