{"_id":"5da751c38ebc3e013a3e5266","slug":"political-champawat-news-hld360667363","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायती चुनाव:पाटी ब्लाक में 64 प्रतिशत मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायती चुनाव:पाटी ब्लाक में 64 प्रतिशत मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव का आखिरी चरण पूरा हुआ। पाटी ब्लाक में बुधवार को अंतिम चरण के मतदान में 43308 वोटरों में से कुल 27860 (64.33 प्रतिशत) ने वोट डाले। मतदान का ये आंकड़ा 2014 के पंचायती चुनाव से 1.66 प्रतिशत कम रहा। 2014 के चुनाव में 65.99 प्रतिशत वोट पड़े थे। मतदान में महिलाएं पुरुषों से आगे रही। 13440 पुरुषों और 14420 महिलाओं ने वोट डाले।
पाटी में जिला पंचायत के 4, क्षेत्र पंचायत के 40 और ग्राम प्रधान के 75 पदों के लिए कुल 414 प्रत्याशियों की तकदीर मतपेटियों में बंद हो गई। चुनाव प्रेक्षक हरीश चंद्र कांडपाल, डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय, एसपी धीरेंद्र गुंज्याल, एडीएम टीएस मर्तोलिया ने एक दर्जन से अधिक मतदान केंद्रों का मुआयना किया। मतपेटियों का मुख्यालय पहुंचना शुरू हो गया है। चंपावत जिले के चारों ब्लाकों में कुल 171257 वोटरों में से 115817 (67.62 प्रतिशत) ने मतदान किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र नारायण पांडेय ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण निपटा। सुबह के शुरुआती घंटों में मतदान में तेजी थी लेकिन बाद में रफ्तार कम होती रही। संवेदनशील पोलिंग बूथों में सुरक्षा के तगड़े प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष दिवान सिंह, एसएस खड़ायत के नेतृत्व में तगड़ी सुरक्षा थी। एसडीएम शिप्रा जोशी, सीओ ध्यान सिंह, जिला पंचायत के रिटर्निंग अफसर डॉ.एचसी जोशी, पाटी के आरओ प्रशांत कुमार सहित तमाम अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए थे। पाटी के नजदीक के बूथों की मतपेटियां शाम को ब्लॉक कार्यालय में बने स्ट्रांग रूम में पहुंच गई थीं।
ब्लाक- 2014 का मतदान प्रतिशत- 2019 का मतदान प्रतिशत
चंपावत- 61.73 प्रतिशत- 72.69 प्रतिशत
लोहाघाट- 65.05 प्रतिशत- 66.88 प्रतिशत
बाराकोट- 65.46 प्रतिशत- 60.93 प्रतिशत
पाटी- 65.99 प्रतिशत- 64.33 प्रतिशत
बेटे की गोद में वोट डालने आई त्रिलोकी
पाटी (चंपावत)। उम्र के चौथे पड़ाव वाले लोगों ने अपने गांवों को संवारने के लिए अपने संबंधियों की मदद से वोट डाला। मूलाकोट गांव की 78 साल की बुजुर्ग महिला त्रिलोकी देवी को चलने में दिक्कत थी लेकिन वोट देने के लिए इस कदर उत्साह था कि उन्होंने अपने बेटे की गोदी के सहारे 800 मीटर की दूरी तय कर मतदान किया। त्रिलोकी का कहना था कि ऐसा कर वे दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित कर सकेंगी। 102 साल की गंगा देवी ने अपनी बहू के साथ वोट डाला। 94 साल की मुन्नी देवी खुद चल कर वोट डालने पहुंची।
दिव्यांगों के जज्बे को सलाम
पाटी (चंपावत)। पंचायती चुनाव में दिव्यांगों का जज्बा भी गजब का था। उन्होंने दूसरों की मदद से या किसी अन्य तरह से वोट डाला। सुनारगांव के दिव्यांग प्रमोद वर्मा ने व्हील चेयर की मदद से गोशनी में मतदान किया। 60 साल के गोपाल राम ने डोली से दो लोगों के सहारे बूथ पहुंचकर वोट डाला। दिव्यांग शिवराज सिंह ने व्हीलचेयर के सहारे वोट डाला। दिव्यांग रेवती देवी ने भी वोट डाला। वहीं पांवों की दिक्कत से जूझ रही 50 साल की चनी देवी ने बैसाखी का सहारा लिया।
उत्साह से लवरेज थे नए-नवेले वोटर
पाटी (चंपावत)। पहली बार के मतदाताओं में जबर्दस्त उत्साह था। जौलाड़ी गांव की मनीषा, निकिता मेहता, खुशबू, हेमा आदि ने पहली बार वोट डाला। उनका कहना था कि उन्होंने गांव के विकास और सौहार्द के लिए वोट डाला है। उनकी नजर में गांवों को बुनियादी सुविधाओं की सख्त जरूरत है।
ब्लाक मुख्यालय में पसरा राह सन्नाटा
पाटी (चंपावत)। बाजार में दुकान बंद होने से सन्नाटा पसरा था। वहीं गांवों में गजब का उत्साह रहा। पाटी ब्लाक के प्रमुख स्थल देवीधुरा, रीठा साहिब, भिंगराड़ा, बिरगुल आदि में सन्नाटा पसरा रहा। चाय, पानी और अन्य जरूरी चीजें भी लोगों को नहीं मिल पाईं। दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में चुनाव के चलते उत्साह और उल्लास का माहौल था। नौजवान ही नहीं बड़े-बुजुर्गों में भी वोटिंग को लेकर खूब जोश था।
फोटो 16 सीपीटी 29पी
हॉट सीट जनकांडे पर टिकी रही नजरें
पाटी (चंपावत)। चुनाव में हर नजर जनकांडे की जिला पंचायत सीट पर रही। यहां मतदान भी खूब हुआ। इस सीट से इस बार भाजपा के बागी प्रत्याशी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया चुनाव मैदान में है। उनका मुकाबला भाजपा समर्थित विजय बोहरा सहित सात अन्य लोगों से है। लोहाघाट के विधायक पूरन सिंह फर्त्याल की प्रतिष्ठा भी इस सीट से जुड़ी है। उत्तराखंड बनने के बाद इस सीट से अब तक भाजपा ने कभी जीत हासिल नहीं की है। भाजपा इस मिथक को इस बार तोड़ने की कोशिश करेगी तो विरोधियों ने नजीर को कायम रखने के लिए पूरी ताकत लगाई है।
पति के बाद पत्नी का भाग्य भी मतपेटरी में बद
चंपावत। चंपावत जिले में जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव में पति-पत्नी अलग-अलग सीटों से चुनाव मैंदान में उतरे। चंपावत ब्लाक की बिरगुल सीट से भूपेंद्र महर भूप्पी ने चुनाव लड़ा तो बुधवार को तीसरे चरण के मतदान में पाटी ब्लाक की खरहीं (ओबीसी महिला आरक्षित) सीट से उनकी पत्नी अनीता चुनाव मैदान में थी।

पाटी ब्लाक के दिव्यांग चनी देवी।- फोटो : CHAMPAWAT

पाटी ब्लाक के पंचायती चुनाव में जनकांडे क्षेत्र में मतदान को लाइन में लगी महिलाएं।- फोटो : CHAMPAWAT

जज्बा:पाटी ब्लाक के पंचायती चुनाव में मूलाकोट गांव की 78 साल की त्रिलोकी देवी वोट देने के लिए बेटे ?- फोटो : CHAMPAWAT