{"_id":"5da602db8ebc3e014f25f2df","slug":"political-champawat-news-hld360534959","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबे के पास मिट्टी के नीचे दबाई थी शराब, आबकारी विभाग ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाबे के पास मिट्टी के नीचे दबाई थी शराब, आबकारी विभाग ने दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तृतीय चरण के चुनाव से एक दिन पहले आबकारी विभाग ने धूनाघाट के पास एक दुकान से भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी है। यह शराब ढाबे के पास गड्ढे में दबाकर रखी गई थी। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।
जिला आबकारी अधिकारी आरएल साह ने बताया कि पाटी ब्लाक के धूनाघाट में भिंगराड़ा को जाने वाले तिराहे में स्थित एक ढाबे में विभाग की टीम ने छापा मारा। आबकारी निरीक्षक गौरव जोशी और प्रतिमन सिंह कन्याल के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में शराब के 362 पौवे बरामद हुए। शराब के पौवे ढाबे के पास गड्ढे में दबाए गए थे।
विभाग का कहना है कि शराब पंचायती चुनाव में बांटने के लिए रखी गई थी। विभाग ने आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत ढाबा संचालक नाथू सिंह के खिलाफ कार्रवाई की है। बता दें कि पंचायती चुनाव के दौरान पुलिस और आबकारी विभाग 851 पेटी अवैध शराब पकड़ चुकी है।