{"_id":"65d0ee82a99be1b82a0f477d","slug":"polio-medicine-will-be-administered-to-24990-children-in-the-district-champawat-news-c-229-1-shld1026-105541-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: जिले में 24,990 नौनिहालों को पिलाई जाएगी पोलियो दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: जिले में 24,990 नौनिहालों को पिलाई जाएगी पोलियो दवा
Sat, 17 Feb 2024 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 17 Feb 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
चंपावत मुख्यालय में राष्ट्रीय पल्स पोलियाे दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक में मौजूद अधिकारी। स
चंपावत। जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण दिवस (तीन मार्च) पर शून्य से पांच वर्ष तक के 24,990 बच्चों को पोलियो ड्राॅप पिलाई जाएगी। शनिवार को एडीएम हेमंत कुमार वर्मा ने चिकित्सा, शिक्षा, बाल विकास विभाग की बैठक ली। उन्होंने कहा कि जिले में कोई भी शून्य से पांच वर्ष का बच्चा पोलियो की बूंद से वंचित न रहे।
सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि चंपावत में 6144, टनकपुर-बनबसा में 7202, लोहाघाट में 6398, पाटी में 3463 और बराकोट में 1783 बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। जिले में 270 बूथ बनाए गए है। उन्होंने बताया कि तीन मार्च को पर्वतीय क्षेत्रों में प्रथम दिन बूथ पर और अगले दो दिन घर-घर जाकर पिलाई जाएगी।
इसी तरह मैदानी क्षेत्रों में प्रथम दिन बूथ पर और अगले छह दिन तक घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो दवा पिलाने का काम किया जाएगा। बैठक में सीओ विपिन चंद्र पंत, एसीएमओ डॉ. इंद्रजीत पांडे, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र बिष्ट, जिला पंचायत राज अधिकारी रामपाल सिंह और डॉ. कुलदीप यादव आदि थे। संवाद
विज्ञापन
17सीपीटी 07पी- चंपावत मुख्यालय में राष्ट्रीय पल्स पोलिया दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक में मौजूद अधिकारी। संवाद