{"_id":"6206ab50433a6865ba63f2bb","slug":"poling-with-covid-protectin-champawat-news-hld4534683147","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से न डरें, पुख्ता हैं इंतजाम, बेखौफ करें मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से न डरें, पुख्ता हैं इंतजाम, बेखौफ करें मतदान
विज्ञापन
चंपावत में बूथों के लिए कोरोना किट तैयार करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। कोरोना के बीच 14 फरवरी को हो रहे मतदान के लिए स्वास्थ्य विभाग ने खास बंदोबस्त किए हैं। हर मतदान दल से लेकर मतदाताओं को कोरोना से बचाव के लिए मास्क, सैनिटाइजर सहित अन्य जरूरी सामग्री दी गई है। मतदाताओं की मदद के लिए स्वास्थ्य विभाग हर मतदान केंद्र में एक-एक कार्मिक तैनात करेगा।
मार्च 2020 से आए कोरोना के बीच उत्तराखंड में पहली बार विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। ऐसे में कोरोना से बचाव के साथ अधिकतम मतदान के लिए प्रशासन और स्वास्थ्य महकमे ने चंपावत जिले की दोनों विधानसभा सीटों के 333 मतदेय स्थलों में खास तैयारी की है। मतदाताओं को भी वोटिंग से पहले सैनिटाइज कर मास्क दिया जाएगा। हर मतदान केंद्र के लिए कोरोना किट तैयार किए गए हैं।
चीफ फार्मासिस्ट मनोज टम्टा, जगदीप राणा, सुनीता उपाध्याय, खिलानंद जोशी ने जिलेभर के बूथों के लिए ये किट तैयार किए। हर मतदान केंद्र में आशा कार्यकर्ता, एएनएम या आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में से किसी एक कार्मिक की तैनाती की जाएगी। ये कार्मिक मतदाताओं की मदद करने से लेकर उन्हें कोरोना के प्रति जागरूक भी करेंगे।
विज्ञापन
पीपीई किट पहनकर वोट देंगे कोरोना संक्रमित
चंपावत। जिले में कोरोना संक्रमण की गति कम है। इस वक्त कोरोना संक्रमण के 201 से ज्यादा सक्रिय मामले हैं। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल का कहना है कि कोरोना संक्रमित मतदाताओं को अंत में वोट डालने का मौका मिलेगा लेकिन इसके लिए उन्हें पीपीई किट पहनना अनिवार्य होगा।
चंपावत जिले में अब तक हुआ टीकाकरण
श्रेणी संख्या पहली खुराक दूसरी खुराक
हेल्थ वर्कर्स 2308 2251 2301
फ्रंटलाइन वर्कर्स 8184 7553 7382
18 से अधिक आयु 180463 183265 169782
15 से 17 आयु समूह 15516 11666 5121
कुल 195555 193069 179465
किट में दिया जा रहा सामान
पीपीई किट-7, फेस शील्ड- 7, दस्ताने- 28, मास्क- 14, सोडियम हाइपोक्लोराइड- 1 बोतल, सैनिटाइजर- 6, इन्फ्रारेड थर्मामीटर-1, प्लास्टिक डस्टबिन- 1, प्लास्टिक बैग-1
कोरोना काल में होने वाले चुनाव में अधिकतम मतदान और कोरोना के संक्रमण की रोकथाम के लिए हर तरह के एहतियाती उपाय किए गए हैं। हर मतदेय स्थल के अधिकारियों और मतदाताओं के लिए कोरोना किट बनाया गया है। 12 किलो वजन के इन किटों में कोरोना से बचाव की जरूरी सामग्री है। मतदान अधिकारी पीपीई किट पहनकर वोटिंग कराएंगे। साथ ही मतदाताओं को सैनिटाइज कर मास्क देने के साथ स्वास्थ्य कार्मिक जागरूक भी करेंगे। - डॉ. केके अग्रवाल, सीएमओ, चंपावत।