{"_id":"62094d9c09b5ce4e960de6a9","slug":"poling-party-of-champawat-champawat-news-hld453647015","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत जिले में सभी 333 मतदान केंद्रों में पहुंची मतदान टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत जिले में सभी 333 मतदान केंद्रों में पहुंची मतदान टीम
विज्ञापन
चंपावत के जवाहर नवोदय स्कूल में बने सखी मतदान केंद्र के लिए रवाना होती महिला अधिकारियों की टीम। स
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। विधानसभा चुनाव में सोमवार को मतदान कराने के लिए रविवार को गोरलचौड़ मैदान से दोनों विधानसभा सीटों के 295 मतदान दलों को रवाना किया गया। मतदान सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक होगा। मॉक पोल के बाद मतदान प्रक्रिया सुबह आठ बजे से शुरू की जाएगी।
सामान्य प्रेक्षक एमआर रवि कुमार, जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम विनीत तोमर, एसपी देवेंद्र पींचा की मौजूदगी में ये कार्रवाई पूरी कराई गई। चंपावत सीट की सभी 133 और लोहाघाट सीट की 162 मतदान टीमें शाम तक मतदान केंद्रों में पहुंच गई थी जबकि इससे पहले शनिवार को पांच किमी से अधिक पैदल दूरी वाले 38 मतदान केंद्रों पर टीमें रवाना हुई थी।
सभी मतदान दलों को वीवीपैट, कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट, रजिस्टर सहित सभी सामग्री दी गई। निष्पक्ष, शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी जरूरी कार्रवाई करने की हिदायत दी गई। डीएम ने पुलिस अधिकारियों, अर्द्धसैनिक बलों के जवानों, होमगार्ड्स, पीआरडी स्वयंसेवकों को चुनाव आयोग के निर्देशों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
एडीएम एससी द्विवेदी, चंपावत के आरओ हिमांशु कफल्टिया, लोहाघाट के आरओ रिंकू बिष्ट, एसडीएम अनिल चन्याल, एआरओ विजय गोस्वामी, ज्योति धपवाल, कमल किशोर पांडे, पिंकी आर्या, सीओ अशोक कुमार सिंह, अविनाश वर्मा, अभिनव चौधरी, आईटीबीपी के सहायक कमान अधिकारी ज्योति रंजन दास आदि ने चुनाव प्रक्रिया का संचालन किया। बताया गया कि 1665 मतदान कर्मियों, 600 से अधिक सुरक्षा कर्मियों सहित कुल ढाई हजार कार्मिक चुनाव संचालन के लिए तैनात किए गए हैं।
सिर्फ सात मिनट में पैदल पहुंच गई मतदान टीम
चंपावत। जले के 333 मतदान केंद्रों में से 38 की रवानगी शनिवार को हो गई थी और उनमें से कई दल शनिवार देर रात 10 बजे बाद पहुंचे जबकि बकाया दल रविवार को मतदान केंद्र रवाना हुए। रविवार को 295 टीमों में से 294 टीमें वाहनों से रवाना हुई। एक टीम पैदल मतदान केंद्र तक गई। इसकी वजह सड़क न होना नहीं बल्कि गोरलचौड़ मैदान से केंद्र की दूरी महज 400 मीटर होना थी। यह मतदान केंद्र चंपावत प्राइमरी स्कूल का है। तीन मतदेय स्थलों वाले इस केंद्र में कुल 3150 मतदाता हैं। यहां की टीम गोरलचौड़ मैदान से रवाना होने के सिर्फ सात मिनट बाद केंद्र में पहुंच गई।
जिले में बनाए गए हैं दो सखी बूथ
चंपावत। विधानसभा चुनाव के लिए चंपावत जिले में दो सखी बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों की खासियत यह है कि मतदान संबंधी सुरक्षा कार्य में लगी सभी कार्मिक महिलाएं हैं। लोहाघाट सीट में वन पंचायत गेस्ट हाउस और चंपावत क्षेत्र में जवाहर नवोदय विद्यालय में सखी बूथ बनाया गया है। जिले में पांच आदर्श बूथ बनाए गए हैं।
जिले में नौ जोनल और 51 सेक्टर बनाए गए
चंपावत। मतदान को सुचारु रूप से कराने के लिए चंपावत जिले की दोनों विधानसभा सीटों को नौ जोन और 51 सेक्टरों में बांटा गया है। चंपावत सीट पर पांच जोनल और 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं जबकि लोहाघाट सीट पर चार जोनल और 30 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं।
आवंटित आवास का ही प्रयोग करें कर्मचारी
चंपावत। एसपी देवेंद्र पींचा ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की जानकारी दी। कहा गया कि कोई भी किसी व्यक्तिगत आवास का प्रयोग न करें, न ही किसी के घर खाना खाएं। जो आवास उनको आवंटित किया गया है, केवल उसका ही प्रयोग करें।
गोरलचौड़ सड़क पर लगा कई बार जाम
चंपावत। मतदान दलों की रवानगी की वजह से रविवार को गोरलचौड़ वाली सड़क पर कई बार जाम लगा। सड़क संकरी होने से ये नौबत आई। इसी सड़क से वाहनों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जा रहा था। जाम की वजह से आवाजाही में भी दिक्कत हुई। वहीं गोरलचौड़ मैदान से वन विभाग की ओर जाने वाली सड़क के मोड़ पर भी वाहन कई बार फंसे, जिन्हें निकालने में काफी समय लग रहा था।