फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Poling Booth in Champawat

दूरदराज के पोलिंग बूथों पर पहुंचे 38 मतदान दल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Poling Booth in Champawat
विधानसभा चुनाव के लिए चंपावत से रवाना होने से पूर्व मतदान प्रपत्रों की जांच करते मतदान अधिकारी। ? - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। मतदान के लिए दूरस्थ क्षेत्रों के 38 मतदान दलों की रवानगी शनिवार को हुई। सामान्य प्रेक्षक एमआर रवि कुमार और जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम विनीत तोमर की मौजूदगी में गोरलचौड़ मैदान से चंपावत और लोहाघाट के दूरस्थ मतदान केंद्रों की पार्टियों को रवाना किया गया। इसमें लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र की 20 और चंपावत सीट की 18 मतदान पार्टियां रवाना हुईं। देर शाम ये सभी दल बूथों तक पहुंच गईं। शेष 295 मतदान दल रविवार को रवाना किए जाएंगे।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनाव कार्य में हड़बड़ी के बजाय संयम बरतें। निर्वाचन प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष रहे। उन्होंने कहा कि मतदान दलों के रवाना होने से लेकर उनके बूथ पर पहुंचने तक की पल-पल की खबर सेक्टर मजिस्ट्रेट निर्वाचन नियंत्रण कक्ष को देंगे। निर्वाचन में कोई व्यवधान न आने दें। किसी सिस्टम में खराबी आने पर तत्काल उसे सुधारकर उसकी सूचना जोनल मजिस्ट्रेट और नियंत्रण कक्ष को देंगे। चुनाव संचालन में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एससी द्विवेदी, चंपावत के आरओ हिमांशु कफल्टिया, लोहाघाट के रिंकू बिष्ट, एआरओ ज्योति धपवाल, विजय गोस्वामी समेत सभी सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट चुनाव में लगे कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

रवाना हुईं ये टीमें
चंपावत सीट
अमौन, कठौल, डांडा, बुंगा दुर्गापीपल, रौकुंवर, रियासी बमनगांव, बकोड़ा, मटकांडा, सौराई, दुबड़जैनल, रुइंया, कुकड़ौनी, आमनी, गंगसीर, खिरद्वारी, सेलागाड़, कोटकेंद्री, चूका।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहाघाट सीट
बालातड़ी, भुम्वाड़ी, कूंण, जगाधार, मंगललेख, रमक, परेवा, धरसौं, गोलडांडा, नौलियागांव, बिनवलगांव, कलियाधूरा, कुलयालगांव, मछियाड़, साल, टांण, कजीना, पुनौली, सीलबरूड़ी, कोठेरा।
मतदान केंद्र में नहीं होगा मोबाइल फोन का उपयोग
चंपावत। विधानसभा चुनाव के मतदान केंद्रों में बीड़ी, सिगरेट, माचिस, लाइटर आदि ज्वलनशील पदार्थ ले जाने पर रोक रहेगी। मोबाइल फोन का उपयोग भी प्रतिबंधित रहेगा। सूचना विभाग से अनुमति प्राप्त मीडियाकर्मी भी सिर्फ मतदान स्थल पर लगी मतदाताओं की लाइन की ही फोटो खींच सकेंगे।
ऑनलाइन देखी जा सकेगी ईवीएम की लोकेशन
चंपावत। जीपीएस के सहारे हर मतदान दल की लोकेशन देखी जाएगी। इस ट्रैकिंग सिस्टम के माध्यम से हमेशा निगरानी रखी जा रही है। डीएम विनीत तोमर ने बताया कि ईवीएम, वीवीपैट की लोकेशन भी ऑनलाइन देखी जा सकती है। पीठासीन, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय, तृतीय के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेटों के माध्यम से कोविड किट उपलब्ध करा दी गई है। इसका इस्तेमाल कोविड मानकों के अनुरूप किया जाएगा।
पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा कर्मियों को ब्रीफ किया
पिथौरागढ़/चंपावत। पिथौरागढ़ के सीओ महेश चंद्र जोशी ने बाहरी राज्यों से आए होमगार्ड के जवानों को ब्रीफ किया। उन्होंने एलडब्यूएस बालिका इंटर कॉलेज, विवेकानंद विद्या मंदिर, जीआईसी पिथौरागढ़, आदर्श जीजीआईसी मूनाकोट में रह रहे होमगार्ड जवानों को ड्यूटी बताई। उन्होंने जवानों के रहने, खाने की व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, सकुशल कराने के लिए ब्रीफ किया।

चंपावत के एसपी देवेंद्र पींचा ने सभी सुरक्षा कर्मियों से निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से भयरहित माहौल में मतदान कराने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को भयरहित माहौल में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना सभी का दायित्व है। मतदान में लगे सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को अनुशासित रहकर मतदान केंद्रों का भलीभांति निरीक्षण कर लेना चाहिए। सभी कमियों को समय रहते सुधारने, नशा न करने, सभी मतदाताओं को लाइन में लगाने, किसी भी व्यक्ति का आतिथ्य स्वीकार न करने, पीठासीन अधिकारी की अनुमति के बगैर बूथ में प्रवेश न करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed