फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Police wearing helmets

पुलिस ने हेलमेट खरीदवाकर पहनाए

Fri, 06 Nov 2015 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर Updated Fri, 06 Nov 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
Police wearing helmets

कुमाऊं की प्रमुख सिटी हल्द्वानी की तर्ज पर कोतवाली पुलिस का यातायात व्यवस्था का पटरी में लाने की मुहिम रंग लाने लगी है। अमर उजाला की पहल पर तीसरे दिन पुलिस टीमों के सड़क पर उतरते ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दो पहिया वाहन चालकों के हेलमेट निकल आए। जो चालक हेलमेट नहीं पहने थे उनको पुलिस कर्मियों ने खरीदवाकर पहनवा दिए। इस बीच सात वाहन सीज और 17 वाहनों का चालान किया।

विज्ञापन


एसपी डीएस कुंवर के निर्देश पर कोतवाल कमल राम आर्य के नेतृत्व मेें चार पुलिस टीमें शुक्रवार को सड़क पर उतरी तो यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों में अफरातफरी मच गई। पिछले कुछ दिनों से सड़क हादसों में अंकुश और जिंदगी बचाने की के लिए शहर में चल रहे अभियान को सामाजिक संगठनों का भी समर्थन मिलने लगा है। पीलीभीत चुंगी, कोतवाली गेट के पास, पिथौरागढ़ चुंगी, एनएच पर टीमों ने सघन चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन


कोतवाल आर्या ने बताया कि अभियान के दौरान बिना हेलमेट चालकों को मौके पर ही चालान काटकर हेलमेट खरीदवाए गए। उन्होंने माना कि तीन दिनों में छोटे-मोटे हादसों में कमी साफ नजर आ रही है। इसका असर शहर की यातायात व्यवस्था में भी पड़ रहा है। दीपावली पर्व नजदीक है, बाजार में गहमा-गहमी भी शुरू हो गई है। उधर, अभियान से हेलमेट बेचने वाले व्यापारियों के चेहरे अवश्य खिले नजर आए। पुलिस कर्मियों ने यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक भी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed