{"_id":"5da4abd98ebc3e01542f8bcf","slug":"police-tanakpur-news-hld3603897116","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच पर यात्री विश्राम शेड में मृत अवस्था में मिला एक अधेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच पर यात्री विश्राम शेड में मृत अवस्था में मिला एक अधेड़
विज्ञापन
police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्री विश्राम शेड में मृत मिला पूर्व सैनिक
नेपाल से पेंशन लेने के लिए आए थे बनबसा
बीमारी से मौत होने की आशंका, जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
बनबसा (चंपावत)। पाटनी तिराहे स्थित यात्री विश्राम शेड में सोमवार सुबह पूर्व सैनिक का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव नेपाल निवासी परिजनों को सौंप दिया। पुलिस बीमारी से मौत की आशंका जता रही है। पूर्व सैनिक पेंशन लेने के लिए बनबसा आए थे।
थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि पाटनी तिराहे स्थित एनएच पर बने यात्री विश्राम शेड की बेंच में सोमवार सुबह एक अधेड़ का शव पड़ा होने की सूचना मिली। मृतक के पास मिली पासबुक से उसकी पहचान गगन सिंह (65) पुत्र जोगा सिंह निवासी ग्राम दारी, पुलहिंडोला चंपावत के रूप में हुई। बताया कि पूर्व सैनिक गगन सिंह नेपाल से बनबसा स्थित एसबीआई की शाखा में सोमवार सुबह पेंशन लेने आए थे। प्रथमदृष्टया उनकी मौत का कारण बीमारी लग रहा है। बताया कि वर्तमान में गगन सिंह का परिवार कंचनपुर महेंद्रनगर के सूड़ा गांव में रह रहा है। सूचना पर पहुंचे दामाद को पोस्टमार्टम के बाद गगन सिंह की पार्थिव देह सौंप दी गई। मामले की जांच वरिष्ठ एसआई देवेंद्र सिंह मनराल को सौंपी गई है। इधर, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पूर्व सैनिक नेपाल की ओर से यात्री विश्राम शेड की ओर गए, जहां वह बेंच पर बैठे और उनकी मौत हो गई।