{"_id":"96ec1fc3ed5d773ccaef4fdd9500f038","slug":"police-met-the-businessman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी से मिले व्यापारी, बेमियादी बंद की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी से मिले व्यापारी, बेमियादी बंद की धमकी
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Sat, 18 Jul 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
बाराकोट में बैंक के सामने सार्वजनिक स्थान पर बने मूत्रालय की दीवार तोड़ने के मामले ने तूल पकड़ लिया गया है। इस स्थान पर व्यापारियों की ओर से पर्दा लगाने के लिए बनाई जा रही दीवार को एक महिला की ओर से उक्त स्थल की भूमि अपनी बताकर उसे ढहा दिया था। जिसके विरोध में व्यापारियों ने लगातार दो दिनों तक अपने प्रतिष्ठान बंद कर आक्रोश जताया। शनिवार को हालांकि यहां के बाजार खुले, लेकिन व्यापारियों ने आपात बैठक कर सोमवार तक आरोपी महिला के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने पर बेमियादी बंद की धमकी दी है। इस संबंध में व्यापारियों का शिष्टमंडल एसपी डीएस कुंवर से भी मिला।
विज्ञापन
व्यापार संघ अध्यक्ष हरीश वर्मा के नेतृत्व में मिले शिष्टमंडल का कहना था कि आरोपी महिला की ओर से अनावश्यक विवाद पैदा किया जा रहा है। शिष्टमंडल में कृष्ण नाथ, जगदीश जोशी, मनोज वर्मा, मदन मेहता, मदन मोहन जोशी, प्रकाश बिष्ट, हरीश जोशी आदि थे। उधर, तहसीलदार हर सिंह रजवार ने इस विवादास्पद जमीन का अभिलेखों में परीक्षण करने के बाद बताया कि यह जमीन लोक निर्माण विभाग के नाम पर अंकित है।
विज्ञापन
इस भूमि से आरोपी महिला का कोई लेना देना नहीं है। थानाध्यक्ष मनोज रतूड़ी का कहना है कि महिला के खिलाफ शांति भंग और गालीगलौज करने के आरोप में आईपीसी की धारा 427 और 504 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष ने एसपी के माध्यम से जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेज कर आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन