फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Police constable who disrespects the police station

थानाध्यक्ष से अभद्रता करने वाला सिपाही नपा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Police constable who disrespects the police station
चंपावत। पंचेश्वर कोतवाली के प्रभारी से फोन पर अभद्रता के आरोप में निलंबित सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की गई है। एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि बदसलूकी और अनुशासनहीनता के आरोप सही पाए जाने पर सिपाही को प्रतिकूल प्रविष्टि देकर वेतन भी काटा गया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अनुराग सिंह 28 दिसंबर 2020 की शाम पंचेश्वर कोतवाली में पुलिस कर्मियों की गिनती कर रहे थे। इस दौरान गैर हाजिर मिले सिपाही की लोकेशन जानने के लिए कोतवाली प्रभारी ने सिपाही महेश चंद को फोन किया तो आरोप है कि सिपाही महेश चंद ने उनसे फोन पर अपशब्द कहे। जान से मारने की धमकी भी दी। एसपी के निर्देश पर आरोपी सिपाही के खिलाफ आईपीसी की धारा 504 और 506 के तहत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर उसे निलंबित भी किया गया था।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सीओ की जांच रिपोर्ट के बाद यह कार्रवाई की गई है। एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि फोन कॉल रिकॉर्डिंग से सिपाही की अभद्रता और अनुशासन तोड़े जाने की पुष्टि हुई है। इसके बाद अब आरोपी सिपाही महेश चंद के खिलाफ एक प्रतिकूल प्रविष्टि कर वेतन से कटौती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed