{"_id":"5c951fb0bdec22144c192811","slug":"police-and-ssb-soldiers-make-people-aware-for-voting","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस और एसएसबी जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस और एसएसबी जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च
Fri, 22 Mar 2019 11:17 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूूराे चंपावत/लोहाघाट।
अमर उजाला ब्यूूराे चंपावत/लोहाघाट।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Fri, 22 Mar 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चंपावत में फ्लैग मार्च निकालते पुलिस और एसएसबी के जवान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव को लेकर चंपावत और पंचेश्वर कोतवाली पुलिस तथा अर्द्धसैनिक बलों के जवानों ने फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को शांति और अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
शुक्रवार को चंपावत के कोतवाल धीरेंद्र कुमार और पंचेश्वर के कोतवाल सलाउद्दीन खान के नेतृत्व में चंपावत और पंचेश्वर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया।
थाना पुलिस के अलावा सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने अति संवेदनशील बूथ धौनी सीलिंग और सामान्य बूथ चमदेवल, किमतोली, दिगालीचौड़, पुल्ला, खालगढ़ में फ्लैग मार्च निकाला।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने बुजुर्ग और युवाओं को 11 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव में अपने वोट का प्रयोग बगैर किसी भय, दबाव से करने की बात कही।
उन्होंने चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान के लिए लोगों को जागरूक किया। अफवाहों से दूर रहने, संदिग्ध लोगों की सूचना पुलिस को देेने और चुनाव के दौरान पुलिस को सहयोग देने की अपील की गई।
विज्ञापन
रीठा साहिब में बंदूक का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति
रीठा साहिब (चंपावत)। चंपावत जिले में कुल 765 लाइसेंसी हथियार हैं। चुनाव के मद्देनजर इनमें से अब तक 560 हथियारों को पुलिस ने जमा करा लिया है। रीठा साहिब में ईश्वरी राम का लाइसेंस खोने से उनके लाइसेंस को निरस्त करने की एसडीएम से संस्तुति की गई है। वहीं उनकी बंदूक को भी थाने में जमा करवा लिया गया है। इसके अलावा जिले में धारा 107/116 के अंतर्गत 202 चालान किए गए हैं। साथ ही 23 लोगों को पाबंद भी किया गया है। दो लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए गए हैं।