फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   police and SSB caught female

चालीस लाख रूपये कीमत की अफीम के साथ नेपाली महिला गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
police and SSB caught female
नेपाल बार्डर में एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने नेपाली महिला को दो किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में महिला ने कैरियर होने की बात कबूली और बताया कि 10 हजार रुपये में बनबसा तक पहुंचाने का हुआ था सौदा वहां से अफीम दिल्ली भेजी जानी थी। आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

एसएसबी की बनबसा बीओपी के इंचार्ज आनंद सिंह भंडारी और बनबसा थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि शनिवार दोपहर भारत-नेपाल मार्ग में सीमा स्तंभ संख्या सात के समीप एक महिला चेकिंग होती देख सवारी ढोने वाली बाइक से उतरकर पैदल ही बनबसा की ओर जाने लगी। शक होने पर एसएसबी और पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो कमर में बांधकर छिपाई गई दो किलोग्राम अफीम बरामद हुई।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 40 लाख रुपये के करीब है। एसएसबी इंचार्ज सहायक उप निरीक्षक आनंद सिंह भंडारी ने बताया कि पकड़ी गई महिला का नाम लीला घरपी मगर (41) पुत्री प्रशांत पुन मगर है और नेपाल के कपिलवस्तु जिले के भवानपुर मोहल्ला सिवगड़ी वार्ड नौ की रहने वाली है। थानाध्यक्ष चौहान और एसएसबी इंचार्ज ने महिला से की पूछताछ का हवाला देते हुए बताया कि पकड़ी गई महिला कैरियर है, जिसे नेपाल में किसी तस्कर ने बरामद अफीम देकर बनबसा पहुंचाने को कहा था, लेकिन उसे बार्डर पर ही पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी महिला नेपाल के इमलिया से रात्रिकालीन बस से शनिवार सुबह महेंद्रनगर पहुंची थी। थानाध्यक्ष चौहान ने बताया कि महिला से पूछताछ में अहम जानकारी मिली है, जिसकी तस्दीक कराई जा रही है। पकड़ने वाली टीम में एसएसबी के बीओपी इंचार्ज और थानाध्यक्ष के अलावा एसएसबी के मुख्य आरक्षी हंस कुमार, रणजीत कुमार, महिला कांस्टेबल कृष्णा कुमारी, पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह, विजय पाल, प्रवीन गोस्वामी शामिल थे।
पांच हजार रुपये मिले थे एडवांस
पुलिस की पूछताछ में नेपाली महिला ने बताया कि अफीम बनबसा तक पहुंचाने के एवज में 10 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था। महिला को बताया गया था कि यह सामान बनबसा के रास्ते दिल्ली भेजा जाना है। तस्करों ने पांच हजार रुपये एडवांस दिए थे, जबकि पांच हजार रुपये उसे बनबसा पहुंचने पर देने की बात कही गई थी।

कई गिरोह हैं सक्रिय
टनकपुर। सीमा पार नेपाल से अफीम तस्करी करने वाले अपराधियों की संख्या में पिछले कुछ दिनों में काफी इजाफा हुआ है। एसएसबी सूत्रों के मुताबिक 10 जुलाई को यूपी के बहराइच से लगे नेपाल बार्डर में भी एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक वृद्ध नेपाली महिला को एक किलो आठ सौ ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया था। वहीं 19 जून को बहराइच बार्डर में नेपाल पुलिस ने चार लोगों को 18 किलो पांच सौ ग्राम अफीम के साथ पकड़ा था।

प्रतीकात्मक

प्रतीकात्मक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed