फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Police Action For covid Guideline

कोविड नियमों में लापरवाही, 45 लोगों के विरूद्ध हुई कार्यवाही

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Police Action For covid Guideline
चंपावत में पुलिस की ओर से जागरूकता अभियान के तहत मास्क बांटे गए। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। कोरोना महामारी की तीसरी लहर रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। पुलिस ने शुक्रवार को जिले में कोविड नियमों का पालन न करने वाले 45 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की। इस दौरान लोगों को कोरोना नियमों का पालने करने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने बाजार में भीड़ वाले स्थानों पर बिना मास्क पहने लोगों के चालान किए। एसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश पर जिले में कोविड-19 ओमिक्रॉन से रोकथाम के लिए केंद्र और राज्य की ओर से जारी गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया जा रहा है। रात्रि में 11 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू का पालन भी सख्ती से कराया जा रहा है।
विज्ञापन

कई थाना क्षेत्रों में चलाए गए अभियान के तहत बिना मास्क पहने और सुरक्षित दूरी के नियमों का पालन न करने वाले 45 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। बाजार क्षेत्र में बिना मास्क पहने आए व्यक्तियों को जागरूक कर मौके पर ही मास्क बांटे गए। एसपी ने बताया कि कोविड नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनबसा में पुलिस ने मास्क बांटे
बनबसा (चंपावत)। कोविड 19 से बचाव एवं सुरक्षा के लिए पुलिस ने मुख्य बाजार में लोगों को मास्क बांटे। लोगों को इस महामारी से बचाव के लिए प्रेरित किया। थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने लोगों को मास्क पहनने, सुरक्षित दूरी बनाए रखने, बेवजह भीड़ में न जाने, अकारण घरों से बाहर न निकलने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed