फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Police accused of harassing Congressmen

Champawat News: पुलिस पर कांग्रेसियों को परेशान करने का आरोप

Tue, 21 Jan 2025 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 21 Jan 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Police accused of harassing Congressmen
लोहाघाट (चंपावत)। नगर में निकाय चुनाव के लिए प्रचार जोर शोर से चल रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता और कांग्रेस प्रत्याशी रनजीत अधिकारी के पिता गिरधर अधिकारी ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया। उन्होंने भाजपा के इशारे पर पुलिस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को परेशान करने की बात कही।
विज्ञापन

मंगलवार को गिरधर ने कहा कि निकाय चुनाव में पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पक्षपात कर रही है। गिरधर ने आरोप लगाया कि पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बाइक भी पकड़ रही है और भाजपा को खुली छूट दी है। आरोप लगाया कि भाजपाई कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस के बढ़ते बहुमत के कारण परेशान है। उन्होंने अराजकता पर अंकुश लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

थाना निरीक्षक अशोक कुमार ने कहा कि पुलिस अपना काम निष्पक्ष रूप से कर रही है। पुलिस लगातार क्षेत्र में रूटीन चेकिंग कर रही है। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा ने कहा कि भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षी घबरा गए हैं। इसलिए गलत आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed