फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ply instrument developed for pit mining

गड्ढे खुदान के लिए विकसित किया औगर यंत्र

Sat, 07 Apr 2018 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत। Updated Sat, 07 Apr 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
Ply instrument developed for pit mining
औगर यंत्र का प्रदर्शन करते आरसेटी संस्थान के निदेशक जर्नादन चिलकोटी। - फोटो : अमर उजाला
 जिला लीड बैंक और ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान (आरसेटी) ने  अनूठी पहल करते हुए काश्तकारों की खेती किसानी के लिए मददगार गिरमिट (औगर) यंत्र तैयार किया गया है। जो बेहद कम लागत में काश्तकारों को गड्ढे खुदान में मदद करेगा। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में घास के लुटियास लगाने के साथ ही जंगली जानवरों से अपनी फसलों को बचाने के लिए तारबाड़ लगाने वाले काश्तकारों को बाड़ लगाने में यह यंत्र उपयोगी साबित होगा।
विज्ञापन


लीड बैंक अधिकारी आनंद सिंह रावत के अनुसार औगर यंत्र की लागत चार सौ रुपये से भी कम है तथा इसे काश्तकार आसानी से संचालित कर सकता है। अभी शुरूआत में विभिन्न स्थानों पर काश्तकारों को औगर यंत्र के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। जिसके बाद काश्तकारों की मांग पर यह यंत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। यदि आवश्यकता पड़ी तो आरसेटी संस्थान की ओर से स्थानीय स्तर पर औगर यंत्र बनाने के लिए उद्यमियों को प्रशिक्षण और आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन


परियोजना निदेशक के समक्ष किया यंत्र का प्रदर्शन
चंपावत। शनिवार को लीड बैंक अधिकारी आनंद सिंह रावत, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक जर्नादन चिलकोटी और प्रकाश जोशी आदि ने विकास भवन में यंत्र का प्रदर्शन किया। ग्राम्य विकास विभाग के परियोजना निदेशक हरगोविंद भट्ट के समक्ष किए गए प्रदर्शन में गिरमिट यंत्र की उपयोगिताओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली विभाग के लिए भी उपयोगी है गिरमिट
चंपावत। लीड बैंक अधिकारी के अनुसार यह यंत्र बिजली विभाग के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है। बिजली विभाग को जहां लाइन बिछाने के लिए पोलों की खुदाई में खासी मशक्कत करनी होती है। वहीं गिरमिट यंत्र के माध्यम से यह कार्य कम खर्च में और बेहद आसानी से साथ किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed