फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Please grant minorities self-employed

अल्पसंख्यकों को मुहैय्या कराएं स्वरोजगार

Wed, 30 Sep 2015 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Wed, 30 Sep 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन

राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष अनवर अहमद ने अल्पसंख्यक स्वरोजगार योजना के तहत प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार मुहैय्या करने के निर्देश दिए। बुधवार को समीक्षा बैठक में उन्होंने अल्पसंख्यक वर्ग को सिलाई, बुनाई, कुक्कुट पालन, मौनपालन, डेयरी और कंप्यूटर प्रशिक्षण देने की अफसरों को हिदायत दी।

विज्ञापन


अहमद ने कहा कि जिला स्तर से हल न होने वाली अल्पसंख्यक वर्ग की समस्याओं को आयोग को भेजें। आयोग के सदस्य शमसुल हक मलिक ने भी समस्याएं उठाईं। मुख्य विकास अधिकारी श्याम सुंदर पांगती ने स्वरोजगार के इच्छुक अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर कर्ज देने के उद्योग महाप्रबंधक को निर्देश दिए। पीडी केएन तिवारी ने इंदिरा आवास योजना ग्रामीण में इस वर्ग के लिए मौजूदा वित्तीय वर्ष में धन नहीं दिया गया है।
विज्ञापन


जिला समाज कल्याण अधिकारी पीसी जोशी ने अल्पसंख्यक स्वरोजगार योजना के तहत स्वरोजगार इकाई स्थापित करने के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम बताए। मुख्य शिक्षा अधिकारी एनसी पाठक ने बताया कि अल्पसंख्यक वर्ग के सभी छात्रों को वजीफे की सुविधा दी जा रही है। बैठक में सीवीओ पीएस भंडारी, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता पीसी करगेती, डीपीओ शैली प्रजापति, जीएम उद्योम मीना बोहरा आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed