{"_id":"667e28f0ea7842f05eadf4eaf5603009","slug":"please-complete-construction-quickly-drain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीघ्र पूरा कराएं नाली निर्माण का कार्य ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीघ्र पूरा कराएं नाली निर्माण का कार्य
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Mon, 02 Nov 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों ने यहां जीआईसी रोड में नाली निर्माण का कार्य शीघ्र पूराने की मांग की है। इस बारे में सोमवार को वार्ड सभासद नरेंद्रमोहन जोशी के नेतृत्व में नागरिकों के एक शिष्टमंडल ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
उनका कहना था कि नाली निर्माण कार्य कराने से जहां सड़क की चौड़ाई बेहतर हो रही है, वहीं नाली पर होने वाली गंदगी से भी लोगों को निजात मिल रही है।
लेकिन निर्माण कार्य में बरती जा रही ढिलाई से नागरिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन देने वालों में कैलाश चंद्र राय, जीवन पांडेय, रमेश पांडेय, प्रकाश गिरि, नरेश शर्मा, अमित पांडेय, गोविंद भट्ट, रवि जोशी, राहुल पांडेय, सुरेश चंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन