{"_id":"377563c39578f9ecbe4acaf412890e47","slug":"plays-and-group-dance-by-people-spellbound-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाटकों और ग्रुपडांस ने किया लोगों को मंत्रमुग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाटकों और ग्रुपडांस ने किया लोगों को मंत्रमुग्ध
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
Updated Wed, 04 Nov 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केवी संगठन की दो दिनी प्रतियोगिताएं जारी हैं। ग्रुपडांस, वाद-विवाद, नाटिका और ग्रुपसांग प्रतियोगिताओं में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां दी। मुख्य अतिथि एनएचपीसी के मुख्य अभियंता पवन कुमार मित्तल ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
केवी टू में चल रही संकुल स्तरीय प्रतियोगिताओं में मानव संसाधन, पर्यावरण, प्लास्टिक एवं स्त्री योगदान विषयों पर प्रदर्शनी लगी। रूसी नृत्य खासा सराहा गया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, भ्रष्टाचार, पर्यावरण बचाओ, गरीबी उन्मूलन विषयों पर नाटिकाओं का प्रदर्शन सराहनीय रहा। वाद-विवाद में महिला सशक्तिकरण विषय पर छात्राओं ने अपनी प्रतिभा उकेरी। प्रश्नोत्तरी में बच्चों ने अपनी प्रतिभाओं से श्रोताओं को अचंभित कर दिया।
विज्ञापन
आयोजक विद्यालय के प्राचार्य हेमंत त्रिपाठी ने बच्चों, विभिन्न स्कूलों से आए शिक्षकों के प्रयासों और अनुशासन की सराहना की। विभिन्न प्रतियोगिताओं के निर्णायक कैलाश थपलियाल, एमएस चौहान, दीपक गुप्ता, पीसी जोशी, कल्पा धामी, मनोज शर्मा, कैलाश लोहनी, एसएस शुक्ला, वंदना भूटानी, जानकी खर्कवाल, केबी भट्ट, पूनम झा, नीरज जायसवाल थे। संचालन श्याम लाल, डा. जीडी पांडेय, एसबी पाल ने किया। एचपी वर्मा ने आभार जताया।
विज्ञापन