फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Players will be got free of cost training.

Champawat News: वाइचुंग फुटबॉल स्कूल फुटबॉल प्रतिभाओं को देगा निशुल्क प्रशिक्षण

Sat, 06 May 2023 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 06 May 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Players will be got free of cost training.
चंपावत। फुटबॉल प्रतिभाओं को निखारने के लिए नामी फुटबॉल खिलाड़ी रहे वाइचुंग भूटिया नन्हे खिलाड़ियों को मंच देगा। ऐसी प्रतिभाओं को वीबीएफएस (वाइचुंग भूटिया फुटबॉल स्कूल) में निशुल्क प्रशिक्षण देने के लिए ट्रायल होगा। यह ट्रायल चंपावत सहित कुमाऊं के सात शहरों में 10 मई से शुरू होकर 19 मई तक चलेगा। ट्रायल के लिए ऑनलाइन आवेदन एंजोगो (ईएनजेओजीओ) एप के जरिए करना होगा।
विज्ञापन

ट्रायल में पहली जनवरी 2006 से 31 दिसंबर 2013 के बीच जन्मे खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। खिलाड़ियों को जन्मतिथि के प्रमाणपत्र के अलावा किट लानी होगी। जिला खेल समन्वयक प्रदीप बोहरा ने बताया कि ट्रायल तीन (अंडर-13, अंडर-15 और अंडर-18) वर्ग में होगा। ट्रायल में क्षेत्रीय स्तर पर सफल होने वाले अभ्यर्थियों को अंतिम चयन के लिए आवासीय अकादमी में ट्रायल देना होगा। चयनित अभ्यर्थियों को वीबीएफएस आवासीय स्कूल दिल्ली, महाराष्ट्र, मेघालय, केरल और होसुर में से किसी एक जगह प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन


इन तिथियों को होगा ट्रायल:
10 मई: टनकपुर
11 मई: चंपावत
12 मई: पिथौरागढ़
14 व 15 मई: मुनस्यारी
17 मई: अल्मोड़ा
18 मई: रामनगर
19 मई: हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed