{"_id":"5ba2845c867a55019d617420","slug":"players-battled-for-goal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरविद्यालयी जिला स्तरीय हॉकी में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरविद्यालयी जिला स्तरीय हॉकी में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम
उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
Updated Wed, 19 Sep 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
अंतरविद्यालयी जिला स्तरीय हॉकी मुकाबले में भिड़ते खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक विद्यालयी दो दिनी जिला स्तरीय बालक-बालिका हॉकी प्रतियोगिता में खिलाड़ी छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए टीम गठित होगी।
ठा.एसएसआर जेएसआर राधेहरि राजकीय इंटर कॉलेज की मेजबानी में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन उप जिला क्रीड़ाधिकारी जगजीवन सिंह मेहता ने किया। अंडर-14 बालिका वर्ग में लोहाघाट ने टनकपुर को हराया। अंडर-17 बालिका वर्ग का मुकाबला टनकपुर और लोहाघाट के बीच हुआ, जो ड्रा रहा। अंडर-14 आयु बालक वर्ग में टनकपुर ए ने मुकाबला जीता।
अंडर-17 एवं अंडर-19 के मध्य हुए मुकाबले में अंडर-17 ने जीत हासिल की। खेल समन्वयक एसपी यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का चयन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिले की टीम का गठन किया जाएगा। बालिकाओं की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 25 से 27 सितंबर तक और बालकों की 1 से 3 अक्तूबर तक स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में होगी।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रकाश सिंह, अजय, गौरव पंत, सतीश जोशी शामिल थे। आयोजन में रचिता वल्दिया, ललित भट्ट, प्रकाश जोशी, कल्पना आर्य, चंद्रा पांडेय, हरिशंकर गहतोड़ी, पुष्पा सामंत, मुकेश वर्मा ने सहयोग दिया।