{"_id":"6980e987e6c0e2749409ae1e","slug":"plant-given-to-mulakot-majhpipal-milk-committees-champawat-news-c-229-1-shld1026-135060-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: मूलाकोट, मझपीपल दुग्ध समितियों को दिया संयंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: मूलाकोट, मझपीपल दुग्ध समितियों को दिया संयंत्र
Mon, 02 Feb 2026 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिला सभागार में आयोजित कार्यक्रम में दुग्ध समिति मूलाकोट और मझपीपल दुग्ध जांच संयंत्र बांटे गए। सीडीओ डॉ. जीएस खाती ने दुग्ध समितियों के सदस्यों को दो संयंत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि नए दुग्ध जांच संयंत्र मिलने से उत्पादकों को उनके दूध की गुणवत्ता के अनुसार उचित मूल्य सीधे मिलने में आसानी होगी। चंपावत दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के महाप्रबंधक जीएस राणा ने बताया दोनों दुग्ध समितियां निष्क्रिय हो चुकी थी, लेकिन उन्हें फर से दुग्ध उत्पादन के लिए प्रेरित किया गया है। यह एक छोटी पहल है। संवाद
विज्ञापन