फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Pithoragarh wins the match

पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स क्लब ने अमृतसर को हराया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Pithoragarh wins the match
लोहाघाट में चल रही राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में जूझते खिलाड़ी। - फोटो : LOHAGHAT
स्पोर्ट्स क्लब की पहल पर जीआईसी मैदान में हरक सिंह मेहता मेमोरियल लोहाघाट कप राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता जारी है। प्रतियोगिता के तीसरे मुकाबले में पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स क्लब ने अमृतसर स्पोर्ट्स क्लब को 2-1 गोलों से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। बृहस्पतिवार को हल्द्वानी और रानीखेत के बीच चौथा मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को मुख्य अतिथि जीआईसी के प्रधानाचार्य हरिनंदन जोशी ने मैच का शुभारंभ किया। लोहाघाट क्लब के संरक्षक प्रहलाद सिंह मेहता, अध्यक्ष बृजेश माहरा के दिशा निर्देशन में चल रही प्रतियोगिता का तीसरा मुकाबला पिथौरागढ़ और अमृतसर के बीच खेला गया। पहले हाफ में दोनों ही टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई।
विज्ञापन

मैच के 47वें मिनट में पिथौरागढ़ के सौरभ और 57वें मिनट में टीम के विनय ने एक के बाद एक गोल कर अपनी टीम को 2-0 से बढ़त दिला दी। मैच के अंतिम क्षणों में 72वें मिनट में अमृतसर के सोनू कुमार एकमात्र गोल करने में कामयाब रहे। अमृतसर की टीम को गोल करने के कई मौके मिले लेकिन वह उन्हें गोल में तब्दील नहीं कर पाई। मैच देखने के लिए जीआईसी मैदान में लोहाघाट, चंपावत, बाराकोट, खेतीखान, पाटी आदि स्थानों से बड़ी संख्या में दर्शक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेफरी विनोद राय, लाइनमैन देवेंद्र बोहरा, रघुराज बिष्ट रहे। आंखों देखा हाल गिरीश कुंवर, शिवराज तड़ागी ने सुनाया। आयोजन में विमल मेहता, संजय फत्र्याल, दीपक सुतेड़ी, आशीष कुंवर, भगवान बिष्ट, विजय मेहता, अजय माहरा, मुकेश साह, नरेंद्र अधिकारी, भूवी माहरा, त्रिभुवन कोठारी, अमित साह, डॉ. महेश ढेक, दानू सुतेड़ी, नितिन ढेक, दीपक महर आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed