फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Pithoragarh College won inter-college volleyball competition

Champawat News: पिथौरागढ़ महाविद्यालय ने जीती अंतर महाविद्यालयी वॉलीबाल प्रतियोगिता

Mon, 04 Dec 2023 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 04 Dec 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Pithoragarh College won inter-college volleyball competition
अंतरमहाविद्यलयी वाॅलीबाल प्रतियोगिता में विजेता पिथौरागढ़ के ​खिलाड़ी ट्राॅफी के सा​थ खुशी जतात
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी कॉलेज में अंतरमहाविद्यालयी वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में पिथौरागढ़ ने अल्मोड़ा को हराकर ट्राॅफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में एसएसजे कैंपस अल्मोड़ा के पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चौखुटिया, रानीखेत, नारायणनगर, लोहाघाट, चंपावत, बागेश्वर और बेरीनाग महाविद्यालय की टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

सोमवार को प्राचार्य डॉ. संगीता गुप्ता की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. लियाकत अली ने फाइनल मुकाबले का शुभारंभ किया। क्रीडा प्रभारी डॉ. अर्चना त्रिपाठी के निर्देशन में पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें पिथौरागढ़ ने अल्मोड़ा की टीम को 27-25, 25-21 से हराकर ट्राॅफी अपने नाम की।
विज्ञापन

रेफरी श्याम मनु भट्ट, बृजेश तिवारी रहे। डॉ. कमलेश शक्टा के संचालन में आयोजित प्रतियोगिता में डॉ. लता कैड़ा, डॉ. सुमन पांडे, डॉ. रुचिर जोशी, डॉ. रवि सनवाल, डॉ. दिनेश राम, डॉ. प्रकाश लखेड़ा, डॉ. अपराजिता, डॉ. रितु मित्तल, डॉ. एके द्विवेदी, डॉ. एसपी सिंह ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed