फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Pigs threw water on the hard work of the farmers.

सुअरों ने काश्तकारों की मेहनत पर पानी फेरा, 20 हजार की फसल बर्बाद की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Pigs threw water on the hard work of the farmers.
जंगली सुंअरों द्वारा लोहाघाट के रायनगर चौड़ी गांव में रोंदी गई फसल। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। नगर से लगे रायनगर चौड़ी गांव में जंगली सुअरों के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं। इन सुअरों ने किसानों की फसलों को तहस-नहस कर डाला। ग्रामीणों ने वन विभाग से सुअरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब एक पखवाड़े से जंगली सुअर रोज रात को आकर उनकी फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। बीती रात भी रेखा, नीमा, पुष्पा, लक्ष्मी, गीता, दीपा आदि के खेतों से मक्का, शिमला मिर्च, बंद गोभी, बैगन, अरबी आदि फसल को रौंद डाला। इससे किसानों को 20 हजार रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। सुअर खेतों को खोदकर सब्जी आदि फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगली सुअर के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed