{"_id":"67c8949b4848d79ac4019309","slug":"physician-took-charge-in-sub-district-hospital-champawat-news-c-229-1-shld1019-120865-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: उप जिला अस्पताल में फिजीशियन ने संभाला कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: उप जिला अस्पताल में फिजीशियन ने संभाला कार्यभार
Wed, 05 Mar 2025 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 05 Mar 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विधानसभा सत्र के दौरान विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने उप जिला अस्पताल लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी का मुद्दा प्रमुखता से उठाने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। विभाग ने अस्पताल में फिजीशियन की तैनाती कर दी है। जल्द ही स्त्री रोग विशेषज्ञ भी अपना कार्यभार ग्रहण कर लेंगी।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सोनाली मंडल ने बताया कि बुधवार को फिजीशियन डॉ. राकेश जोशी ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पहले ही दिन फिजीशियन ने 70 से अधिक मरीजों का उपचार किया। डॉ. मंडल ने बताया कि स्त्री रोग विशेषज्ञ भी लोहाघाट पहुंच चुकी हैं। वह भी जल्द ही कार्यभार ग्रहण कर लेंगी।
विधायक अधिकारी ने बताया कि विधानसभा सत्र में उन्होंने लोहाघाट अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी का मुद्दा उठाया था। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल में चिकित्सकों की तैनाती की बात कही थी। बताया कि फिजीशियन और स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती होने के बाद मरीजों को काफी राहत मिलेगी।