फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Physical education teacher will get benefit.

Champawat News: शारीरिक शिक्षक की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी

Thu, 10 Oct 2024 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 10 Oct 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Physical education teacher will get benefit.
चंपावत। शारीरिक शिक्षक की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। शिक्षा मंत्री की ओर से शिक्षा सचिव को उच्च प्राथमिक विद्यालय में गतिमान शारीरिक शिक्षक भर्ती संबंधी फाइल को जल्दी से जल्दी निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन


देहरादून में बीपीएड एमपीएड बेरोजगार संगठन के पदाधिकारियों ने शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत से मुलाकात कर शारीरिक शिक्षा के बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने को लेकर ज्ञापन दिया। शिक्षा मंत्री की ओर से प्रशिक्षित बेरोजगारों को उनकी मांगों के संबंध में वार्ता कर सार्थक पहल का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन

प्रशिक्षित बीपीएड बेरोजगार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जेसी पांडेय ने बताया कि शारीरिक शिक्षा के बेरोजगार युवाओं की मेहनत रंग ला रही है। शिक्षा मंत्री ने शिक्षा सचिव रविनाथ रमन को फोन पर वार्ता कर उच्च प्राथमिक विद्यालयों में गतिमान शारीरिक शिक्षक भर्ती संबंधी फाइल जल्द से जल्द निस्तारित करने के लिए निर्देशित किया है। प्रशिक्षित बीपीएड बेरोजगारों ने शिक्षा मंत्री से उम्र में शिथिलता बरतने की भी अपील की है। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों सहित बीपीएड, एमपीएड बेरोजगार युवा शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed