फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   PG College Solve Problems

पीजी कॉलेज की समस्याएं हल करो

Sun, 08 Nov 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट Updated Sun, 08 Nov 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन

राजकीय पीजी कॉलेज की विभिन्न समस्याओं को लेकर एबीवीपी से जुड़े छात्रों का धरना-प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। शनिवार को धरना दे रहे दीपक देव, संदीप पंत, प्रकाश फर्त्याल, दीपक फर्त्याल, नरेश फर्त्याल, मनीष ढेक ने राज्य सरकार पर महाविद्यालय की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, छात्र आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन


धरना स्थल पर छात्रों ने यहां संचालित बीएड संकाय को राज्य वित्तपोषित घोषित करने, स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर प्राध्यापकों की नियुक्ति, पीजी में भौतिक विज्ञान, गणित, गृह विज्ञान विषय को सृजित करने, स्थायी पुस्तकालयाध्यक्ष की नियुक्ति, क्रीड़ा विभागाध्यक्ष का पद सृजित करने के अलावा गणित, केमिस्ट्री, वाणिज्य, हिंदी और मनोविज्ञान विषयों के प्रवक्ताओं को नियुक्त करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


धरना स्थल पर संदीप पुजारी, राकेश बोहरा, अमित फर्त्याल, जीवन, रोहित फर्त्याल, सूरज रावत, अभय चतुर्वेदी, विजय गहतोड़ी, पंकज सिंह, इंदर ढेक, सचिन फर्त्याल, अनुज बोहरा, हरीश जोशी, रोहित मेहता आदि ने आंदोलन को समर्थन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed